Photo- Delhi Capitals (@DelhiCapitals)/Twitter
Rishabh Pant IPL 2023: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने फैंस का उस समय दिल जीत लिया जब इस टीम ने ऋषभ पंत के लिए कुछ बेहद खास किया. लखनऊ में खेले जा रहे इस मुकाबले में लगभग दिल्ली कैपिटल्स सभी खिलाड़ी मौजूद थे, सिर्फ एक को छोड़कर- ऋषभ पंत. लेकिन इस कमी को जिस तरह इस टीम ने पूरा किया वो काफी काबिले तारीफ है.
दरअसल, दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत एक्सिडेंट के कारण इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी पंत की मौजूदगी स्टेडियम में दिखी.
डीसी ने सुनिश्चित किया कि उनकी पंत की अनुपस्थिति के बावजूद वो टीम का हिस्सा रहें. डीसी ने डगआउट में अपनी जर्सी लटकाकर पंत की उपस्थिति को एक दिलकश इशारे के साथ महसूस किया. पंत की नंबर 17 डीसी जर्सी वार्नर की अगुवाई वाली टीम के डगआउट में थी, जिसे टीवी कैमरों ने कैप्चर किया है. पंत के लिए डीसी के इस खास कदम की सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने जमकर तारीफ की.
दिल्ली के डगआउट में ऋषभ
Always in our dugout. Always in our team ❤️💙#YehHaiNayiDilli #IPL2023 #LSGvDC #RP17 pic.twitter.com/8AN6LZdh3l
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2023
Tha Ek Banda Aaj kal Aus ki Bohut Yaadi Ati. 😢😢
Miss you @RishabhPant17 Bhai. Get well soon. #IPL #DC #RP17
— Aafaq Mir (@Mir__Aafaq) April 1, 2023
Thanks Dc for doing this much love
— cryptic mind (@Mirza17Mahtab) April 1, 2023
पंत की जर्सी की तस्वीर देखकर ही दिल्ली के फैंस भी इमोशनल हो गए और उन्होंने इस ट्वीट के नीचें कमेंट्स में अपने स्टार के लिए प्यार जताया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

