Bharat Express DD Free Dish

युवक ने लिया देसी शराब पीने का चैलेंज, ओवरडोज से मौत

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वे जय के साथ 8 फरवरी को शिल्पग्राम पार्किंग के पास शराब पीने के लिए इकट्ठा हुए थे.

प्रतिकात्मक तस्वीर

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

UP News: युवक ने लिया देसी शराब पीने का चैलेंज, ओवरडोज से मौत उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. जय सिंह के दो दोस्तों ने उन्हें 10 मिनट में तीन चौथाई देसी शराब पीने की चुनौती दी थी, जिसके बाद शराब की मात्रा अधिक होने से मृत्यु हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जय सिंह ने अपने दो दोस्तों की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि अगर वह निर्धारित मात्रा में शराब नहीं पी सकते तो बिल का भुगतान करेंगे.

एसएन मेडिकल कॉलेज किया मृत घोषित

ई-रिक्शा चालक सिंह को बाद में उनके 16 वर्षीय बेटे करण ने शिल्पग्राम के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया था. शुरूआत में, उन्हें पास के दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन दोनों स्वास्थ्य सुविधाओं ने इलाज करने से इनकार कर दिया. बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज में जय को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि दो दोस्तों, भोला और केशव के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़े:- Kanpur Dehat: अग्निकांड में जहां जिंदा जलीं मां-बेटी, वहीं से उठी अर्थी, पति नहीं हो सके शामिल, गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं चार टीमें

जय के चार नाबालिग बच्चे

ताजगंज थाने के एसएचओ बहादुर सिंह ने कहा, भोला और केशव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वे जय के साथ 8 फरवरी को शिल्पग्राम पार्किंग के पास शराब पीने के लिए इकट्ठा हुए थे. जय के चार नाबालिग बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी है. जय के भाई सुखबीर सिंह ने कहा, भोला और केशव मेरे भाई के साथ 10 साल से अधिक समय से दोस्त थे. उन्होंने मेरे भाई की बिगड़ती सेहत के बारे में हमें नहीं बताया और 60,000 रुपए लेने के बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया, जिसे वह ई-रिक्शा की किस्त चुकाने के लिए ले जा रहा था.

-IANS



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read