Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: “भारी दबाव के चलते ‘नाबालिग लड़की’ ने बदला अपना बयान”, पहलवानों ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- हमसे समझौता…

Wrestlers Protest News: बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने दावा करते हुए कहा कि शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के कारण “नाबालिग’ के पिता काफी ज्यादा परेशान हैं.

WRESTLING PROTEST

4 जुलाई को होगा WFI का चुनाव (फोटो फाइल)

Sakshi Malik: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने बड़ा आरोप लगाया है. साक्षी मलिक ने कहा कि नाबालिग लड़की पर समझौता करने और अपना बयान बदलने के लिए दवाब बनाया गया है. साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि “भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सात महिला पहलवानों में से एक नाबालिग ने दबाव में अपना बयान बदल दिया है. उन्होंने कहा कि यह बयान भारी दबाव में बदला गया है. समझौता करने के लिए हम पर दबाव बनाया जा रहा है”. बता दें कि बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक के वापस नौकरी पर लौटने के बाद ये खबर आयी थी कि नाबालिग लड़की ने अपना बयान बदल लिया है.

बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने दावा करते हुए कहा कि शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के कारण “नाबालिग’ के पिता काफी ज्यादा परेशान हैं. हम पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है. हम पहले दिन से कह रहे हैं कि बृजभूषण गिरफ्तार हो ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. आरोपी काफी ज्यादा शक्तिशाली है, जब तक वो गिरफ्तार नहीं होगा वह गवाह और जांच को प्रभावित कर रहा है. उसकी गिरफ्तारी के बिना निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे, जब सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा”, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर साक्षी मलिक ने दी चेतावनी

‘हमने सब कुछ दांव पर लगा दिया है’

बजरंग पूनिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “पुलिस कल बृजभूषण सिंह के मौजूद होने के बावजूद एक महिला पहलवान को भारतीय कुश्ती महासंघ के कार्यालय ले गई. महिला ने पूछा था क्या बृजभूषण सिंह कार्यालय में मौजूद हैं, पुलिस ने झूठ बोला और कहा कि वह नहीं थे. जब वह आई तो वह डर गई. उन्होंने कहा कि बृजभूषण को लगातार बचाने की कोशिश की जा रही है. हमने सब कुछ दांव पर लगा दिया है. अगर मजबूत चार्जशीट होती है तो बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाएगा.”

तो नहीं खेलेंगे एशियन गेम्स

इससे पहले साक्षी मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि “हम सभी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक ये मुद्दा नहीं सुलझेगा तब तक हम एशियन गेम्स (Asian Games) तभी खेलेंगे. आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से हर दिन किस दौर से गुजर रहे हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital