Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पहलवान, साक्षी मलिक के छलके आंसू, बोलीं- अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

Delhi: मामले में पहलवान संगीता फोगाट का कहना था कि हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं.

Wrestlers protesting at Jantar Mantar

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करते पहलवान

Delhi: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान एक बार फिर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार 23 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गए. कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बातें कहीं. बातचीत के दौरान ही पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रोने तक लगीं.

वहीं इस मामले में साक्षी मलिक ने कहा कि हम ढाई तीन महीने से न्याय के लिए लड़ रहे हैं. इसके अलावा इस मामले में पहलवान संगीता फोगाट का कहना था कि हम सिर्फ इंसाफ के लिए दोबारा आए हैं और इंसाफ चाहते हैं. हमने FIR दर्ज़ कराई है, मगर अभी तक FIR नहीं लिखी गई है. 7-8 लड़कियों ने शिकायत कराई है.

नहीं हुई FIR दर्ज

वहीं इस मामले में पहलवान साक्षी मलिक न कहा कि हमने 2 दिन पहले सीपी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी लेकिन अभी तक FIR नहीं की गई है. 7 लड़कियों ने शिकायत दी थी जिसमें से एक नाबालिग है. मामला यौन शोषण का था और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्दी से जल्दी एफआईआर दर्ज हो ताकि जो सजा हो वो मिले.

साक्षी मलिक ने आगे बताते हुए कहा कि, सेक्सुएल हैरेसमेंट का केस था जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो. उन्होंने कहा कि हमे पूरा यकीन था कि सरकार हमारा साथ देगी. लेकिन ढाई महीने हो गए है. थक हार कर हम वापस आए हैं. उन्होंने कहा है कि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और जरूर जीतेंगे.  पुलिस अधिकारी सोमवार को बात करने को कह रहे हैं. मामला काफी सेंसेटिव  है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इसमें देरी क्यों हो रही है, यह समझ से परे है.

WFI के खिलाफ अपनी शिकायतों को लेकर पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों मे शामिल भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने बताया, “अभी तक कुछ हुआ नहीं है, यही कारण है कि कनॉट प्लेस थाने में शिकायत भी दी है. दिल्ली पुलिस उस पर अपनी कार्रवाई करेगी.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital