Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के लिए यूपी को महज तीन दिन क्यों? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- रूट में शामिल नहीं था UP

Congress: कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. पार्टी ने पिछले ढाई माह में ही काफी ग्रोथ किया है. आने वाले छह माह में हमारी पार्टी यूपी में हर जगह दिखेगी.

Brijlal Khabri

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (फोटो ट्विटर)

Brijlal Khabri: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी. इस बीच यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. पार्टी ने पिछले ढाई माह में ही काफी ग्रोथ किया है. आने वाले छह माह में हमारी पार्टी यूपी में हर जगह दिखेगी. प्रदेश कमेटी की नई टीम तैयार करने में अब बहुत समय नहीं लगेगा. टीम बनाने की प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही है.  उन्होंने बताया कि बीच में निकाय चुनाव आ गए इसी वजह टीम नहीं आ सकी. चुनाव आगे बढ़ेंगे तो भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद हम टीम घोषित कर देंगे.

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से जब सवाल किया गया कि भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस ने सभी जगहों पर काफी जोर शोर से निकाला है. लेकिन यूपी में महज तीन दिन का समय क्यों.?  तो इस जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैसे यूपी इस यात्रा में शामिल नहीं था. जो रूट बना था उसमें यूपी शामिल नहीं किया गया था, लेकिन बाद में प्रदेश संगठन के अनुरोध पर तीन दिन मिले हैं. हम दिखाना चाहते हैं कि अन्य राज्य की तरह यूपी भी पार्टी नेतृत्व के साथ कदम मिलाकर चलना चाहता है.

यूपी में विपक्ष शामिल होगा या नहीं ?

बृजलाल खाबरी से विपक्षी पार्टियों के बारे में भी सवाल किया गया कि आपने सभी विपक्षी दलों को आमंत्रण भेजा है. जिसमें सपा, रालोद और बसपा शामिल हैं. लेकिन अखिलेश और रालोद मना कर चुके हैं. ऐसे में विपक्ष एक कैसे होगा. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ”हमारा काम इस यात्रा के माध्यम से नफरत को खत्म कर भाईचारा कायम करना है. जब हम भारत जोड़ने निकले हैं तो जो भी रास्ते में मिले उससे नमस्ते करना है”.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: राजौरी में आतंकियों की नापाक हरकत, हिंदू परिवारों को बनाया निशाना, 4 की मौत, लोगों ने विरोध में बुलाया बंद

उन्होंने आगे कहा ”पार्टी ने निर्णय लिया है कि इस यात्रा में समान विचारधारा के दल, डाक्टर, इंजीनियर, एनजीओ को साथ में चलने का आमंत्रण दिया गया है. संविधान बचाने के लिए जो साथ चलेगा उसका स्वागत है. यूपी से खाप पंचायतों ने यात्रा में शामिल होने की हामी भरी है”.

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद यूपी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का अभियान शुरू होगा. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य के हर गांव जायेंगे और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से बताएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital