Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Forecast Today: आज फिर हो सकती है बारिश, इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

Weather Update Today: अगर आप सर्दी की विदाई मानकर कंबल अलमारी में पैक करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं. कल यानी गुरुवार से मौसम फिर बिगड़ने वाला है.

Weather Update (11)

Weather Update of 29 march 2023: मार्च का महीना अब खत्म होने में बस कुछ ही दिन बच गए है. वहीं फरवरी महीने के कुछ दिनें में अचानक गर्मी बढ़ गई थी. हालांकि इस महीने में लोगों को राहत मिली है. इस महीने में कई जगहों पर लगातार बारिश देखने को मिली है. जिसके कारण मौसम काफी खुशनुमा बना गया है. लेकिन इस  बेमौसम बारिश की वजह से देश के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. वहीं अब बेमौसम बारिश का दौर थमने के बाद अब एक बार फिर से कई इलाकों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

देश के कई इलाकों में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

अगर हम दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) की बात करें तो 30 और 31 मार्च को बादल छाए रह सकता है. जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के बीच रहेगा. बारिश और हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना रहेगा.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: नैनी नहीं साबरमती जेल में रहेगा अतीक अहमद, प्रयागराज से माफिया को लेकर निकला यूपी पुलिस का काफिला

कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम एजेंसी की मानें तो अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (Weather Update Today) और बर्फबारी हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश होने की संभावना है. देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital