Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, तभी BJP का देश से सफाया हो पाएगा’, बोले बिहार के CM नीतीश कुमार

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद को लेकर भी अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है.

Nitish-Kumar

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा बयान सामने आया है. पटना में CPI-ML के 11वें जनरल सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने एक बार फिर विपक्ष से एकजुट होने की बात कही है. बिहार के सीएम ने कांग्रेस को विपक्षी एकजुटता में देरी न करने की बात पर बोलते हुए कहा है कि बस कांग्रेस अपना फैसला जल्द से जल्द ले. हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, तभी बीजेपी का देश से सफाया हो पाएगा. हालांकि उनका यह भी कहना था कि हम तो कांग्रेस की हामी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.

तो BJP की आएंगी 100 से भी कम सीटें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि यदि उनके सुझाव पर अमल लाते हुए फैसले लिए जाते हैं और सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो भाजपा की सीटें 100 से भी नीचे आएंगी. नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं. हम तो दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे. सलमान खुर्शीद से कहा कि आपके जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है कि सब एकजुट हुए तो बीजेपी सौ सीट के नीचे निपट जाएगी. बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

नीतीश कुमार ने सुझाव न लेने पर कही यह बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की हमें सभी धर्म, जाति के लोगों को साथ लेकर चलना होगा और यह बात कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को समझनी होगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि यदि वे मेरा सुझाव नहीं लेते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा.

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे उठा सकते हैं बड़ा कदम, सांसद-विधायकों की बुलाई मीटिंग, एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं ने अपनाया ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न

खुद के प्रधानमंत्री पद को लेकर भी बोले CM

CPI-ML के राष्ट्रीय कनवेंशन में बोलते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद को लेकर भी अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि वे तो केवल बदलाव चाहते हैं. सब जो तय करें वही होगा. CM नीतीश कुमार ने कहा कि अब कांग्रेस को आगे का फैसला करना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital