Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: कोल्हापुर में उफनती नदी के बीच फंसा रहा शख्स, 12 घंटे बाद किया गया रेस्क्यू

Kolhapur Man Rescued: बता दें कि कोल्हापुर में पंचगंगा उफान पर है और नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 41.2 फुट पर पहुंच गया है.

kolhapur man rescued

पेड़ पर फंसे शख्स को किया गया रेस्क्यू (फोटो- ANI)

Kolhapur Man Rescued: महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिले की सीमा के आसपास बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ के पानी में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. इस बीच कोल्हापुर-सांगली जिले की सीमा पर वरना नदी के बीच एक पेड़ पर 50 वर्षीय व्यक्ति करीब 12 घंटे तक फंसा रहा. इसको बचाव दल ने शुक्रवार को रेस्क्यू किया.

बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर आपदा मोचन दल (केडीआरएफ) के कर्मियों ने इस व्यक्ति को बचा लिया. कोल्हापुर जिले में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण पंचगंगा ओर वरना समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है.

कोल्हापुर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रसाद सांकपाल ने कहा, ‘‘व्यक्ति की पहचान सांगली के शिराला में लखेवाड़ी गांव के निवासी बजरंग खामकर के रूप में हुई है. खासकर गुरुवार रात करीब नौ बजे पुल से वरना नदी का जलस्तर देखने गया था. लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया तथा पानी के तेज बहाव में बह गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह कुछ लोगों ने उसे उफनती नदी के बीच में एक पेड़ पर फंसा हुआ देखा और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया.’’ उन्होंने बताया कि व्यक्ति को बचाने के लिए तुरंत केडीआरएफ को भेजा गया. सांकपाल ने कहा, ‘‘टीम कमांडर कृष्णा सोर्ते, सुनील कांबले, शुभम काटकर, जीवन कुबड़े, श्रवण और सोमनाथ सुतार के नेतृत्व में बचाव दल ने सुबह करीब साढ़े दस बजे बचाव नौका का इस्तेमाल करके पेड़ पर फंसे खामकर को बचा लिया.’’

ये भी पढ़ें: देशभर में बीते 5 सालों में 2 लाख 75 हजार से ज्यादा बच्चे हुए लापता, 80 प्रतिशत लड़कियां, जानिए पहले नंबर पर कौन सा राज्य ?

कोल्हापुर में उफान पर पंचगंगा नदी

बता दें कि कोल्हापुर में पंचगंगा उफान पर है और नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 41.2 फुट पर पहुंच गया है. कोल्हापुर के जिला प्रभारी मंत्री दीपक केसरकर ने गुरुवार को कोल्हापुर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार होने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी नहीं किया है और कर्नाटक के अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital