Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: UK मैराथन में इस भारतीय नारी ने किया कमाल, साड़ी पहन लगाई 42.5 किमी की दौड़, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

London: यूके में आयोजित यह मैराथन साल 2023 का ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा मैनचेस्टर मैराथन बताया जा रहा है.

Londan Mairathan

यूके मैराथन के दौरान मधुस्मिता जेना दास

London: ब्रिटेन में हाल ही में हुए मैराथन की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. वजह खास है और वह यह है कि जहां लोग सुविधाजनक कपड़े पहनकर दौड़ लगाते हैं वहीं एक भारतीय महिला ने यहां आयोजित मैराथन में साड़ी पहनकर ही दौड़ लगा दी. ऐसे में उनकी दौड़, उनकी साड़ी और उनके हौसले की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं. इस महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है. वे मूल रूप से भारत के ओड़िसा की रहने वाली हैं. वहीं उनकी उम्र 41 की हो चुकी है. बावजूद इसके उन्होंने पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर इस रविवार को मैनचेस्टर में आयोजित 42.5 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में शामिल हुईं.

 ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा मैनचेस्टर मैराथन

मिली जानकारी के अनुसार यह मैराथन साल 2023 का ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा मैनचेस्टर मैराथन बताया जा रहा है. मधुस्मिता जेना दास ने इस दौड़ के दौरान सुंदर लाल साड़ी और नारंगी स्नीकर्स पहनी हुई थी. दास ने यह मौराथन 4 घंटे, 50 मिनट में पूरी की. उनके इस दौड़ के दौरान ली गई तस्वीरों को एक ट्विटर यूजर्स ने साझा कर दिया जिसके बाद वह सोशल मिडिया पर छा गईं.

इसे भी पढ़ें: World Liver Day: “शराब उस दिन छूटेगा जिस दिन उससे बड़ा काम शुरू कर देंगे”, वर्ल्ड लिवर डे पर बोले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेन्द्र राय 

संबलपुरी साड़ी पहनकर लगाई दौड़

जिस यूजर्स ने महिला की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है उसने अपनी ट्विट में लिखा है कि, संबलपुरी साड़ी पहनकर एक उड़िया महिला ने ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी मैनचेस्टर मैराथन 2023 में दौड़ लगाई. संबलपुरी साड़ी सांस्कृतिक रूप से काफी अहमियत रखती है. वहीं यूके की फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके’ ने भी अपना आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैराथन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में महिला आराम से साड़ी में दौड़ती हुई दिख रही हैं.

Udia Women In Uk Mairathan

वहीं दौड़ के दौरान उनके दोस्त और परिवार वाले उनका उत्साह वर्धन कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि जेना ने यूके में उड़िया समुदाय को गौरवान्वित किया. ओडिशा की समृद्ध विरासत को इतने बड़े मंच पर प्रदर्शित करने के लिए लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर उनकी तारीफ करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest