Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Road Accident: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी बस वाराणसी में ट्रक से टकराई, 13 घायल, ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

Road Accident: इस बस हादसे में 8 महिलाएं, 4 पुरुष और भदोही के अमलोरी गांव का रहने वाला बस कंडक्टर दीनानाथ घायल हुए हैं. उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

Road Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस

Edited by Nitish Pandey

Road Accident: यूपी के वाराणसी में एक बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए. घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर (BHU Trauma Center) में भर्ती कराया गया है. बस बिहार के गया से वाराणसी (Varanasi) आ रही थी और चालक के कथित तौर पर सो जाने के बाद यह घटना (Road Accident) हुई. बताया जा रहा है कि इस बस में सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले है और बिहार के गया से पिंडदान कर वाराणसी लौट रहे थे.

वाराणसी (Varanasi) के लौटुवीर पुलिया के पास महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी बस ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. ये सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं. घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद 9 लोगों को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. जबकि 5 घायलों का इलाज जारी है.

BHU के ट्रॅामा सेंटर जारी है इलाज

जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 45 लोग सवार थे और ये घटना सुबह करीब 3 बजे हुई. इस हादसे (Road Accident) में बस सवार 8 महिलाएं, 4 पुरुष और भदोही के अमलोरी गांव का रहने वाला बस कंडक्टर दीनानाथ घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पाकर पुलिस (Police) फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को इलाज के लिए BHU के ट्रॅामा सेंटर (BHU Trauma Center) पहुंचाया गया. पुलिस की तरफ से उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

Road Accident

ये भी पढ़ें : Greater Noida Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 13 घायल

पुलिस के मुताबिक, घायलों में साहेब राव काशीनाथ (62 साल), शारूबाई (50 साल), शारदा बाई अशोक रोहोकले (50 साल), हीराबाई बाबासाहेब पटोले (55 साल), जीजा भाई भाऊसाहब गौड़े (50 साल), भिवसेन उमाजी कोलते (63 साल), निलेश भाऊसाहेब दुधाडे (27 साल), श्रीप्रकाश आत्याबा गांवडे (62 साल), मंगल हनुमंत डिकले (55 साल), परीगाबाई दिनकर फाटक (60 साल), सुरेखा शिवाजी निर्फण (45 साल), आशा बाई प्रकाश गावड़े (52 साल) और दीनानाथ (51 साल) शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital