Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh: एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लंबे समय से गैरहाजिर तीन डॉक्टरों को किया बर्खास्त

Uttar Pradesh: इसके पहले, गौतम्बुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी को डिप्टी सीएम ने बर्खास्त किया था.

up news

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार एक्शन मोड में काम कर रही है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को तीन डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया. लंबे समय से बिना किसी को सूचना दिए गायब चल रहे अलीगढ़ के एक और गोंडा के दो डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “अलीगढ़ के एक चिकित्सक को अनाधिकृत रूप से शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा उक्त चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. अपने कर्तव्यों के प्रति शिथिलता बरतने वालों का स्वास्थ्य विभाग में कोई स्थान नहीं, किसी को बख़्शा नहीं जायेगा.”

वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “जनपद गोंडा में दो चिकित्साधिकारियों को अनाधिकृत रूप से शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा उक्त चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. जनमानस की सेवा करने का दायित्व मिलना सौभाग्य है.”

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के डॉ. प्रियांश शर्मा लंबे समय से शासकीय ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे. कई बार अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. इसी प्रकार गोंडा में दो चिकित्साधिकारी अनाधिकृत रूप से शासकीय ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे. उन्हें भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें, डॉक्टर मुजम्मिल हुसैन और डॉक्टर प्रीति गुप्ता शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2023: रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, बोलीं- “धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते हैं, न ही मातृभूमि”

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में दो डॉक्टर पहले भी हुए बर्खास्त

इसके पहले, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में बर्खास्त कर दिया था. गौतम्बुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी को डिप्टी सीएम ने बर्खास्त किया था. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा था, “गौतम्बुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी के प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त होने के दृष्टिगत मेरे द्वारा दोनों चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.” उन्होंने ऐसा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यों में संवेदनहीनता व आम जनमानस के स्वास्थ्य को व्यापार समझने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital