Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: कांशीराम की जयंती कार्यक्रम में ही भिड़ गए बसपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक होटल में कांशीराम की जयंती का कार्यक्रम चल रहा था, बसपा के कद्दावर नेता भी मौजूद थे.

वीडियो ग्रैब

UP Politics: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा के कार्यकर्ता उस वक्त आपस में भिड़ गए जब बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई जा रही थी. किसी बात को लेकर भिड़े कार्यकर्ताओं में पहले तो तीखी नोक-झोंक हुई. इसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है तो दूसरी ओर राजनीतिक खेमें में बसपा की जमकर किरकिरी हो रही है.

सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित मधुबन पैलेस में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. इसी दौरान एक कार्यकर्ता द्वारा एक वर्ग के लोगों पर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा नहीं निकालने देने का आरोप लगाया गया. इस पर अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा. इसके बाद अन्य कार्यकर्ता हाथापाई करते हुए धक्का मारते हुए बाहर ले गए.

हालांकि बाद में मामला समझा-बुझाकर शांत कर लिया गया, लेकिन वायरल वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, उसके बाद बसपा की जमकर किरकिरी हो रही है. ये हंगामा बसपा के कद्दावर नेता नरेश गौतम और काजी इमरान मसूद-जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद सहित तमाम नेताओं व पूर्व विधायकों के सामने हुआ.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का जेल से प्लान, पत्नी शाइस्ता को वारदात की कमान… उमेश पाल हत्याकांड में ‘लेडी बाहुबली’ ने खेला खूनी खेल!

जानें क्या है मामला

बता दें कि 2017 में सहारनपुर में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, इसी के बाद से सहारनपुर के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां कांशीराम या फिर आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाती है. इसी बात को लेकर बुधवार को एक कार्यकर्ता ने सवाल खड़ा किया था. बता दें कि मामला यहां के सड़क दूधली गांव का है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां 2017 में अंबेडकर जयंती के अवसर पर रैली निकाली जा रही थी तभी एक अन्य समुदाय के कुछ लोगों ने कथित तौर पर इसका विरोध कर पथराव करना शुरू कर दिया था. इसी के बाद यहां जमकर बवाल हुआ था. बताया जाता है कि प्रशासन की अनुमति के बिना गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिससे दो समूहों में पथराव शुरू हो गया था. जो कार्यक्रम बुधवार को हो रहा था, वह भी सड़क दूधली गांव में ही हो रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital