Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: राजा भैया का पत्नी भानवी से होगा तलाक? कोर्ट में पहुंचा विवाद, सुनवाई कल

UP: राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है और दिल्ली के साकेत कोर्ट में इसके लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है.

Raja Bhaiya With His Wife Bhanavi

अपनी पत्नी भानवी के साथ राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: यूपी कि सियासत में रघुराज प्रताप सिंह की पहचान एक नेता से ज्यादा उनके रुतबे और बाहुबल के कारण रही है. यूपी के कुंडा (Kunda) से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह की चर्चा कभी मायावती से अदावत के चलते तो कभी दल बदल के कारण होती रही है. लेकिन इस बार चर्चा का विषय सियासी नहीं बल्कि पारिवारिक है. हालांकि इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती दिख रही हैं.

कोर्ट पहुंचा राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी का विवाद

काफी समय से यूपी के कुंडा के राज घराने में चल रहा विवाद अब कोर्ट तक जा पहुंचा है. राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है और दिल्ली के साकेत कोर्ट में इसके लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है. सोमवार को साकेत कोर्ट (Saket Court) के परिवारिक न्यायालय में इस मामले की सुनवाई होगी. दोनों की शादी 1995 में हुई थी. राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह यूपी के बस्ती राजघराने से तालुक रखती है.

भानवी ने दर्ज कराई थी FIR

मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने पहले भानवी ने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस दौरान उन्होंने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के उपर कई आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि उनकी कंपनी का मालिकाना हक कि अक्षय प्रताप ने अपने नाम करा लिया है. भानवी और अक्षय प्रताप साझे में एक कंपनी चला रहे थे. भानवी ने अक्षय प्रताप पर कंपनी के शेयर हथियाने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: Haryana: हादसे में बाल-बाल बचे हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नीलगाय से टकराई कार

राजा भैया ने भानवी पर लगाया यह आरोप

मिली जानकारी के अनुसार भानवी ने एक एफआईआर राजा भैया के ऊपर दर्ज कराई गई थी. मामला 19 नवंबर 2022 का बताया जा रहा है. वहीं राजा भैया ने इस मामले में भानवी पर घरेलु कलह का आरोप लगाया है. मामले में राजा भैया ने तलाक के लिए डिवोर्स पिटीशन दायर किया है. दोनों के बीच तलाक की चर्चा से जिले और प्रदेश का सियासी माहौल भी गरमा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital