Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस के एक दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

दारोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस के एक दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. दारोगा महानगर स्थित न्यू हैदराबाद में अपने आवास पर रह रहा था. जहां उसने आत्महत्या की. दारोगा के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए. पुलिस ने शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं दारोगा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

दारोगा ने गोली मारकर की खुदकुशी

मिली जानकारी के मुताबिक, 54 वर्षीय दारोगा ज्ञान सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे. उन्होंने पहले अपने साले को फोन किया और उससे अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा. उसके बाद उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग कमरे में पहुंचे, जहां दारोगा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. दारोगा ज्ञान सिंह कन्नौज जिले के तिर्वा थाना इलाके के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार अभी कानपुर में रह रहा है.

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- केवल ईडी, सीबीआई और आईटी हैं NDA के तीन सबसे मजबूत दल

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

दारोगा के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी भी पहुंच गए. दारोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital