Bharat Express DD Free Dish

UP Nikay Chunav 2023: माफिया अतीक के परिवार से नहीं खत्म हो रहा है मायावती का मोह, अब इस नाम पर घूमी उम्मीदवारी की सुई

Prayagraj: प्रयागराज से बसपा ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में नाम शामिल होने के बाद माफिया अतीक की बीवी शाइस्ता की उम्मीदवारी रद्द कर दी थी लेकिन अब उसके भाई की बीवी जैनब को लेकर मायावती ने मन बना लिया है.

जैनब (फोटो-सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही प्रयागराज में बसपा का सिर दर्द बढ़ गया है. जानकारी सामने आ रही है कि माफिया अतीक अहमद के परिवार के मायावती का मोह भंग नहीं हो रहा है. अब बसपा ने मेयर पद के लिए अतीक के भाई अशरफ अहमद की पत्नी जैनब उर्फ रूबी को अपना उम्मीदवार बनाना चाह रही है, ताकि मुसलमानों का वोट साध सके. इससे पहले बसपा अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को अपनी उम्मीदवार बनाने वाली थी. उसका नाम भी तय कर लिया गया था, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड मामले में शाइस्ता का नाम शामिल होने के बाद बसपा ने उसका नाम रद्द कर दिया और नए चेहरे के तौर पर जैनब को उतारने का मन बना लिया है.

सूत्रों के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद के परिवार में अब जैनब ही एकमात्र ऐसी शख्स बची हैं, जिनके ऊपर कोई अपराधिक मामला नहीं है. बता दें कि उमेश पाल अपहण केस में जैनब के पति अशरफ अहमद को बरी कर दिया गया था तो वहीं उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के साथ ही उसकी पत्नी शाइस्ता, अशरफ और उसके बेटे व बहन-बहनोई सहित पूरे कुनबे के नाम मामला दर्ज है. फरार आरोपियों को पुलिस तलाश रही है. तो दूसरी ओर निकाय चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा होते ही बसपा ने प्रयागराज के लिए नए चेहरे के तौर पर जैनब पर दांव खेलने का मन बना रही है और ऑफर भी जैनब तक भेजा जा चुका है, लेकिन बताया जा रहा है कि जैनब की ओर से अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है.

पढ़े इसे भी- UP Nikay Chunav: लखनऊ में 7 लाख नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान, राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, उपद्रवियों पर रहेगी नजर

बता दें कि यूपी चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने इस बार उत्तर प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की योजना बनाई है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read