Bharat Express DD Free Dish

UP News: झपकी ने ली तीन की जान, एटा में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़कर 20 फुट नीचे गिरा ट्रक, दो का इलाज जारी

Etah News: पिलुआ के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है ड्राईवर को झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है. ये लोग कैंटर से अलीगढ़ से मैनपुरी वापस जा रहे थे.

अस्पताल में घायलों का किया जा रहा है उपचार

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. यहां के पिलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को तड़के करीब चार बजे एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर (ट्रक) फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट नीचे जा गिरा, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेक अलीगढ़ से मैनपुरी की ओर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, एक कैंटर अलीगढ़ से मैनपुरी की तरफ जा रहा था. इस कैंटर की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि वो बेकाबू हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरा. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि बाकी दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहां पर इनका उपचार किया जा रहा है. मृतक मैनपुरी जिले के कुरावली के रहने वाले हैं. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

पढ़ें इसे भी- UP News: उत्तर प्रदेश में बनेंगे 20 नए हाईटेक जेल, कुछ जगहों पर बढ़ाई जाएंगी बैरक, शासन ने जारी किया बजट जारी

झपकी ने ली तीन की जान

पिलुआ के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च की सुबह सूचना मिली, कि पिलुआ बाई पास पर सड़क हादसा हो गया है. मौके पर पहुंचकर देखा तो एक कैंटर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी हुआ था. उसमें सवार 5 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया गया, जिसमें अनस खान (25) पुत्र मोहम्मद गुलफान निवासी महाजन टोला कुरावली मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. वहीं इरफान (30) पुत्र इरशाद, अच्छे खां (35) पुत्र इसराइल निवासी कुरावली की इलाज़ के दौरान मौत हो गई. मो. सत्तार (32) पुत्र अनवार, शाहरुख (30) इस्लाम निवासी कुरावली मैनपुरी गंभीर घायलों को मेडीकल कॉलेज एटा में एडमिट कराया गया है. प्रथम दृष्टया लगता है ड्राईवर को झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है. ये लोग कैंटर (UP 84 T 4786) से अलीगढ़ से मैनपुरी वापस जा रहे थे. परिजनों को सूचना दे दी गई है, अग्रिम कार्यवाही जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read