Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सावन के छठे सोमवार पर सीएम योगी ने विधि-विधान के साथ किया रुद्राभिषेक, शिवालयों में उमड़े भक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याण के लिए गोरखनाथ में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक और हवन-पूजन किया.

रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

UP News: सावन के छठे सोमवार पर जहां एक ओर प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुबह-सुबह गोरखपुर में रुद्राभिषेक किया. इसी के साथ पूरे दिन और देर रात तक शिव मंदिर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष गूंजता रहा. जहां एक ओर भोले के भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया तो वहीं उनका श्रृंगार भी कराया.

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनकल्याण के लिए गोरखनाथ में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. इसके बाद हवन-पूजन किया. यह अनुष्ठान करीब एक घंटे तक चला और इस दौरान दूध, आम के रस, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक किया. इसी के साथ भोले बाबा को बिल्वपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ाकर प्रसन्न किया. बता दें कि रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से की और फिर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया.

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेताओं का हटा ‘गोल्डन टिक’, अपनी तस्वीर हटाकर तिरंगे की फोटो लगाई थी

शिवालयों के बाहर भक्तों की भारी भीड़

बता दें कि इस बार अधिकमास के चलते दो महीने तक सावन मास है और इस दौरान कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं. तो वहीं 14 अगस्त को छठा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में शिव भक्त प्रदेश भर में स्थित शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. तो वहीं छठे सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही शिवालयों के बाहर भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई थीं, जहां लखनऊ में राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह ही भस्म आरती के बाद महाआरती का सुंदर नजारा भक्तों ने देखा और भोले बाबा की भक्ति में लीन हुए तो वहीं मनकामेश्रर मंदिर में भी भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा. इसी के साथ लखनऊ के प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भी भोर से भक्त भोले बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे. वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भोर से ही बड़ी संख्या में बम-बम भोले की जयकार के साथ भक्त भोले बाबा के दर्शन करते रहे और जलाभिषेक किया. तो वहीं बड़ी संख्या में भक्तों ने शिव मंदिरों में बाबा का रुद्राभिषेक कराने के साथ ही उनका श्रंगार भी कराया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital