Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राहुल गांधी ने मणिपुर के लोगों को आग में डाला, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ पर कब बोलेंगे कांग्रेस नेता : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

राज्यसभा में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मणिपुर में राहुल गांधी ने आग लगाई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मणिुपुर जाकर वहां के लोगों को आग में डाल दिया. इसको भी कांग्रेस को बताना चाहिए.

राज्यसभा में स्मृति ईरानी हुईं आग बबूला

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कांग्रेस सांसद अमी याग्निक के सवाल पर तीखा पलटवार किया. अमी याग्निक ने प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री से सवाल किया कि वे और उनके मंत्रिमंडल की महिला मंत्री मणिपुर मुद्दे पर कब बोलेंगी. इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री गुस्से में आ गईं और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के इस सवाल पर आपत्ति दर्ज करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि महिला मंत्री और महिला राजनेताओं को मणिपुर के साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर भी बोलना चाहिए.

कांग्रेस नेता बोलने का साहस कब करेंगे ?

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ” मुझे बताइये आपमें कब हिम्मत होगी जब आप राजस्थान में हो रही घटनाओं पर बोलेंगे, खब छत्तीसगढ़ पर बोलने का साहस जुटाएंगे. बिहार में जो हो रहा है उसपर कब बोलेंगे. कब अंदर हिम्मत पैदा होगी जब लाल डायरी (राजस्थान) और कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाली रेप और अत्याचार की घटनाओं पर बोंलेंगे.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के सीकर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, किसानों को जारी करेंगे 14वीं किस्त, अशोक गहलोत ने किया ये ट्वीट

ट्वीट करके राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर पहुंचकर वहां के लोगों को आग में डाल दिया. स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में बोलने के बाद अपने ट्विटर पर भी जमकर बरसीं. राहुल गांधी का एक पुराना बयान शेयर किया है. जिसमें राहुल गांधी ने मुस्लिम यूथ लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “देवियों और सज्जनों – धर्मनिरपेक्षता का राहुल गांधी ब्रांड – उनका अपवित्र गठबंधन हिंदुओं को उनके मंदिरों में जिंदा जलाने की घोषणा करता है. राजवंश (गांधी परिवार) के लिए हिंदुओं से नफरत कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब खुलेआम हिंदुओं को धमकाना… यह एक नया निचला स्तर है, मिस्टर गांधी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital