Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, मौन व्रत के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला, जंगलराज वालों को गोद में बैठा रही है सरकार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब वे मौन व्रत पर बैठे तो इस बात की सूचना राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत जिले के अधिकारियों को भी दी गई थी. बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में इस तरह की चूक हो गई.

ashwini kumar chobey

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (फोटो ट्विटर)

Bihar: बक्सर से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि वह अंबेडकर चौक पर जिस वक्त मौन व्रत पर बैठे हुए थे उस दौरान भीम आर्मी के युवाओं द्वारा उन पर हमला किया गया. उन पर डंडा चलाया गया, लेकिन उन्हे लगा नहीं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक युवक हाथ में कट्टा लहरा रहा था.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब वे मौन व्रत पर बैठे तो इस बात की सूचना राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत जिले के अधिकारियों को भी दी गई थी. बावजूद इसके उनकी सुरक्षा में इस तरह की चूक हो जाना कहीं ना कहीं यह साबित कर रहा है की सरकार और प्रशासन को उनकी सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है.

‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होने की ली थी शपथ’

उन्होंने कहा कि उन पर कभी पत्थर चलाया जाता है तो कभी डंडा चलाया जाता है और कोई हाथ में हथियार लेकर उन तक पहुंच जाता है. ऐसे में यह साफ है कि कहीं ना कहीं यह सब कुछ बिहार सरकार के द्वारा ही कराया जा रहा है. उन्होंने अपने बयान में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर निशाने पर लिया और कहा कि जब जयप्रकाश नारायण के यहां यह शपथ ली जा रही थी कि सभी भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होंगे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शपथ ली थी. लेकिन आज वह उन आदर्शों को भूलकर जंगलराज लाने वाले लोगों के गोद में जाकर बैठ गए हैं.

ये भी पढ़ें-   Mayawati: BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेली लड़ेगी बसपा, किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

सभी आरोपियों को किया गरिफ्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इस बात की सूचना जैसे ही बक्सर जिला पदाधिकारी को फोन के माध्यम से दी और कहा कि वह स्वयं इस मामले को संज्ञान में लें और उन युवकों को गिरफ्तार करें जिन्होंने इस तरह का कृत्य किया है. जिस पर जिला पदाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह तुरंत पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को विरुद्ध कार्रवाई करेंगे और डीएम ने एसडीएम और एसडीपीओ बक्सर को तत्काल केंद्रीय मंत्री से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital