Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

Bharat Express

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

Edited by Nitish Pandey

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ आज लॉन्च हो गया. राजधानी दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चैनल को शुभकामनाएं दी. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में टीवी देखने वालों की संख्या कई देशों की तुलना में बहुत अधिक है.

 

बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय पहले  ‘तहलका’ समूह और सहारा समूह में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वह ‘बिजनेस वर्ल्ड’ मैगजीन के साथ एडिटोरियल एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की अगुआई वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल में कई बड़े चेहरे जैसे- मीडिया दिग्गज सौरभ सिन्हा, राधेश्याम राय, मनोज तोमर, सुदेश तिवारी, जानी-मानी प्राइम टाइम एंकर अदिति त्यागी और बिजनेस जगत के दिग्गज पत्रकार हेमंत घई आदि के शामिल है.

इन प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भारत एक्सप्रेस’

भारत एक्सप्रेस देश के सभी महत्वपूर्ण डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. टाटा प्ले के चैनल नंबर 535, डिश टीवी के चैनल नंबर 671 और वीडियोकॉन डीटीएच के 753 नंबर पर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: Bharat Express: इंतजार खत्म, लॉन्च हुआ भारत एक्सप्रेस, अब देखिए व्यूज कम, न्यूज ज्यादा

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read