Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: बरेली से प्रयागराज लाया जाएगा माफिया अतीक का भाई अशरफ, बहनों ने जताई एनकाउंटर की आशंका

Bareilly: भारी संख्या में प्रयागराज पुलिस बरेली जेल पहुंच चुकी है. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अशरद की बहनों व पत्नी ने कहा कि वे भी अपने भाई के साथ प्रयागराज जाएंगी. उसके भाई को राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है.

बरेली जेल के बाहर तैनात पुलिस व अशरफ की बहने व पत्नी (नीचे)

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की आज प्रयागराज सीजीएम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इसके लिए उसे बरेली जेल से प्रयागराज लाने के लिए भारी संख्या में प्रयागराज पुलिस बरेली जेल कल रात ही पहुंच गई थी. हालांकि इसको लेकर प्रयागराज पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अशरफ को बरेली से प्रयागराज ले जाने की खबर सामने आने के बाद ही उसकी बहनें व पत्नी भी सुबह ही बरेली जेल पहुंच गई हैं और अपने भाई के एनकाउंटर का संदेह जताया है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस बरेली के जिला जेल पहुंची कल रात ही पहुंच गई थी. इसी के बाद से अशरफ को बरेली से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाने की तैयारी शुरू हो गई. 28 मार्च को अपने भाई अतीक के साथ ही अशरफ भी पेशी के लिए प्रयागराज लाया गया था, इसके बाद उसे बरेली वापस भेज दिया गया था. उसने तभी अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी. सूत्रों के मुताबिक सीजीएम कोर्ट में एक अप्रैल को अशरफ की पेशी होनी है. फिलहाल अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने अशरफ को प्रयागराज ले जाने की पुष्टि नहीं की है. वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि अगर बरेली से प्रयागराज लाने में देरी होती है तो वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी की जाएगी.

पढ़े इसे भी- Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के ठिकाने से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश और असलहा किया बरामद, 5 गुर्गे गिरफ्तार

पूछे जाएंगे 250 सवाल

सूत्रों के मुताबिक माफिया अतीक के भाई अशरफ से सवाल करने के लिए 250 से अधिक सवालों की प्रश्नावली पुलिस ने तैयार की है. बताया जा रहा है कि इन सवालों में बरेली जेल में अशरफ की अपने शूटरों से मीटिंग का सबसे है बड़ा सवाल रखा गया है. जेल कर्मियों से सेटिंग व मोबाइल फ़ोन आदि से संबंधित कई सवालों को शामिल किया गया है.

पत्नी-बहन ने की सीबीआई जांच की मांग

वहीं माफिया अशरफ की पत्नी और बहन को जब प्रयागराज पुलिस के बरेली जेल पहुंचने की जानकारी हुई तो वे भी वहां पहुंच गई और मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे भी अपने भाई के साथ प्रयागराज जाएंगी. पत्नी और बहन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. दोनों ने कहा कि इस पूरे मामले की वजह से पूरा परिवार परेशान है और बच्चे एग्जाम तक नही दे सके हैं.

पुलिस कोर्ट से मांग करेगी 14 की रिमांड की

जानकारी सामने आ रही है कि प्रयागराज में अशरफ की सीएजीएम कोर्ट में पेशी होगी. इस दौरान प्रयागराज पुलिस कोर्ट में अशरफ को पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड पर लेने की मांग करेगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital