Bharat Express DD Free Dish

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में गरजा बुलडोजर, PDA की बड़ी कार्रवाई, भगोड़े अपराधियों के मकानों का ध्वस्तिकरण शुरू

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड मामले में बुधवार दोपहर से अपराधी खालिद ज़फर के मकान को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया है.

Umesh Pal Murder Case

आरोपी का घर (फोटो ANI)

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके लिए बुधवार को हत्याकांड में शामिल आरोपी खालिद ज़फर के मकान को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि खालिद अतीक का बेहद करीबी है. इसके साथ प्रयागराज के चकिया इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद के करीबी आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर लाया गया.

बता दें कि यूपी के प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्या कांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले अपराधियों और माफिया अतीक अहमद के करीबियों के मकानों को जमींदोज करने की पूरी रणनीति प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने बना ली है. पीडीए की ओर से मंगलवार को माफिया के करीबी व हत्या में शामिल 40 लोगों के मकानों के दस्तावेजों वाली फाइल खंगाली गई थी और बुधवार की दोपहर से ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस पूरे मामले में 20 लोगों के नाम सामने आए हैं.

इसके साथ ही इस हत्याकांड को लेकर माफिया अतीक के टाप 10 करीबियों की सूची तैयार हो गई है. इन सभी के मकानों पर एक ध्वस्तीकरण के लिए जल्द ही नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि इस पूरे मामले में माफिया अतीक अहमद की पत्नी, बेटों और भाई सहित पूरे कुनबे पर उमेश पाल की पत्नी ने मुकतमा दर्ज कराया है.

इस घटना के बाद से ही घटनास्थल प्रयागराज से लेकर लखनऊ और प्रदेश में मौजूद अतीक के तमाम ठिकानों पर प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. बुधवार सुबह ही लखनऊ में माफ‍िया अतीक अहमद के ठ‍िकानों पर STF की ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है, जिसमें लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट से 2 गाड़ियां जब्त की गई हैं और अपार्टमेंट भी सील कर दिया गया है.

पढ़ें इसे भी –Umesh Pal Murder Case: माफ‍िया अतीक अहमद के ठ‍िकानों पर STF की ताबड़तोड़ छापेमारी, लखनऊ के यूनिवर्सल अपार्टमेंट में रेड, 2 गाड़ियां जब्त

जानें किन क्षेत्रों में है माफिया के करीबियों के मकान

तेलियरगंज, चकिया, धूमनगंज,सुलेमसराय दरियाबाद, करेली, हरवारा, जयंतीपुर, सदियापुर,मुंडेरा, झलवा, अटाला,कसारी-मसारी, दायराशाह अजमल, मिनहाजपुर,गद्दोपुर,महमदपुर क्षेत्र में है उमेश पाल की हत्या में शामिल अपराधियों व उनको मदद पहुंचाने वालों का मकान है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read