Bharat Express DD Free Dish

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में नया मोड़, फार्म हाउस का मालिक गुटखा किंग, मामले को दबाने का आरोप

Satish Kaushik Death: विकास मालू ने अपने फार्महाउस पर होली की पार्टी रखी थी जिसमें सतीश कौशिक भी शामिल हुए थे. इस पार्टी में 15-20 बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे.

Satish Kaushik Death

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (फोटो-PTI)

Satish Kaushik Death: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन से उनके परिजनों, दोस्तों और फैंस को सदमा पहुंचा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश कौशिक की मौत की कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. लेकिन, इस बीच कई तरह की जानकारियां मिल रही हैं. इसमें गुटखा किंग का भी नाम है, जिसके फॉर्महाउस पर पार्टी हुई. जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक आखिरी बार जिस फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे, वह कुबेर ग्रुप के मालिक मालू का है.

सूत्रों के अनुसार, पार्टी वाली रात दो दलालों ने लड़कियां उपलब्ध कराई थी. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहे हैं कि दिल्ली पुलिस को इसकी भनक कैसे नहीं लगी. साथ ही अब आरोप लग रहा है कि पूरे मामले को दबाने में गुटखा किंग विकास मालू की मदद की गई है. ये जानकारी बाहर आने के बाद अब पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं.

सूत्रों ने बताया कि फार्म हाउस से पुलिस को आपत्तिजनक दवाओं के पैकेट मिले हैं. हालांकि, यह नहीं पता चल सका है कि इन दवाओं का सेवन किसने किया था. साथ ही पार्टी में शामिल हुए लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है. वहीं सतीश कौशिक की मौत के मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही तमाम बातें सामने आ सकती हैं.

विकास मालू पर दुष्कर्म का मामला भी है दर्ज

जानकारी के मुताबिक, बिजवासन में गुटखा किंग विकास मालू का फॉर्महाउस है. विकास मालू ने अपने फार्महाउस पर होली की पार्टी रखी थी जिसमें सतीश कौशिक भी शामिल हुए थे. इस पार्टी में 15-20 बिजनेसमैन भी शामिल हुए थे, जिनकी जानकारी गेस्ट लिस्ट के जरिए पुलिस निकालने में जुटी है. बता दें कि कुबेर गुटखा ग्रुप का मालिक विकास मालू आमतौर पर दुबई में ही रहता है. अब ये भी जानकारी सामने आई है कि मालू के खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म का मामला दर्ज है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read