Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: खजाने के लालच में खोद दी सुरंग के अंदर सुरंग, जब नदी किनारे पहुंचे लोग तो रह गए हैरान

रिंद नंदी के पास सुरंग में खजाना मिलने की बात सामने आई है. टीले के ऊपर मंदिर है और सुरंग के भीतर एक और सुरंग मिली है.

Kanpur

खजाने के लालच में खुदाई

Kanpur: देश में खजाना मिलने की अफवाह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लोग आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो देख कर प्राचीन स्थलों पर खजाने की तलाश करते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) जिले के घाटमपुर में. जहां रिंद नदी पास मिट्टी के टीले में दो सुरंग मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं हैं. जिसके बाद किसी ने खजाने के लालच में सुरंग के अंदर दूसरी सुरंग खोदे दिए है. जब लोग नदी के किनारे गए तो सुरंग देख हैरान रह गए.

जानकारी के मुताबिक, कानपुर (Kanpur) के घाटमपुर इलाके के नगेलिनपुर गांव में रिंद नंदी के पास सुरंग में खजाना मिलने की बात सामने आई है. टीले के ऊपर मंदिर है और सुरंग के भीतर एक और सुरंग मिली है. दावा है कि ये सुरंग हाल-फिलहाल में ही खोदी गई है.

काफी समय से सुनी जाती है खजाने की बात

नगेलिनपुर गांव के रहने वाले खुशीराम पाल का कहना है कि नदी के पास पुराना मंदिर है. और ये मंदिर मिट्टी के टीले के ऊपर बना है. टीले के नीचे खजाना होने की काफी पहले से सुनी जाती रही हैं. कुछ दिनों पहले टीले में एक सुरंग खुदी मिली, इसके अंदर जाने पर एक और सुरंग मिली है. देख कर ऐसा लग रहा है कि ये सुरंग हाल ही में खोदी गई है.

खजाने के लालच में खुदाई

ऐसी आशंका है कि खजाने के लालच में ये सुरंग खोदी गई है. हालांकि खुदाई में खजाना मिला है या फिर नहीं अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग पुराने भवनों और मंदिरों के आस-पास खजाने के लालच में खुदाई करते रहते हैं. इससे पहले भी कई जगहों पर ऐसी खोदाई की गई थी.

ये भी पढ़ें : Agra News: अब आगरा से ग्वालियर की दूरी होगी कम, जल्द शुरू होगा इनर रिंग रोड के तीसरे चरण का निर्माण

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं इस पूरे मामले पर घाटमपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमित ओमर का कहना है कि सुरंग में खुदाई की जानकारी मिली है, मामले की जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है. जांच रिपोर्ट के आने के बाद कोई दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital