Home » देश » Amritpal Singh: 80,000 सुरक्षाकर्मी थे, फिर अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया? पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार
Amritpal Singh: 80,000 सुरक्षाकर्मी थे, फिर अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया? पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार
Amritpal Singh Arrest Operation: कोर्ट ने कहा, “आपके पास 80,000 सुरक्षाकर्मी हैं. ऐसे में अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया? यह राज्य पुलिस की इंटेलिजेंस की बड़ी नाकामी है.”
High Court on Punjab Police: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Hariyana High Court) ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के फरार होने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. उच्च न्यायालय ने इस मामले में पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. इस बीच कोर्ट ने इसके लिए इंटेलिजेंस एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया. कोर्ट ने कहा कि अमृतपाल का फरार होना इंटिलेसिजेंस की बड़ी नाकामी है.
कोर्ट ने कहा, “आपके पास 80,000 सुरक्षाकर्मी हैं. ऐसे में अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया? यह राज्य पुलिस की इंटेलिजेंस की बड़ी नाकामी है.” गौरतलब है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के नेताओं और सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है.
अमृतपाल को पकड़ने में पुलिस अभी तक नाकाम
शनिवार को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल के 78 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन, अमृतपाल भागने में सफल रहा है. शनिवार से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन लुक्का-छिप्पी का खेल जारी है.
अमृतपाल पहले दुबई में रहता था और पिछले साल ही उसका वर्चस्व पंजाब में देखने को मिला. इस दौरान उसने अपनी इमेज बिल्कुल ही खालिस्तानी (Khalistan) और अलगाववादी नेता जनरैल सिंह भिंडरावाले की तरह बनाया. अलगाववाद को अमृतपाल ने उसी तरह से हवा देनी शुरू की जैसे 80 के दशक में भिंडरावाले ने दी थी. लिहाजा, उसकी तक़रीरों को सुनकर उसे ‘भिंडरावाले 2.O’की संज्ञा दी जा रही है.
समर्थकों संग अमृतपाल ने पुलिस थाने पर किया था हमला
पिछले दिनों जब अमृतपाल ने अमृतसर (AmritSar) के अजनाला (Ajnala) में पुलिस थाने पर अपने समर्थकों के साथ कब्जा किया और पुलिस को खुलेआम चुनौती दी तब सभी के कान खड़े हुए. इतना ही नहीं पिछले एक महीने के दौरान इसने कई बड़ी हस्तियों को धमकी भी दी. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह का पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और भगवंत मान का पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह हश्र करने की बात कही थी. गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं का खालिस्तानी आतंकियों ने हत्या कर दी थी.
रामायण के 10 सबसे शक्तिशाली योद्धा, जिनसे कांपते थे दुश्मन
By Shubhra Rai
उबलते दूध में डालें दही का खट्टा पानी, मिनटों में बनेगा बाजार जैसा क्रीमी पनीर
By Shubhra Rai
कहीं आती है लाश जैसी बदबू, कोई खाता है कीड़े; दुनिया के 7 सबसे अजीब पौधे
By Shubhra Rai
स्क्रीन टाइम ही नहीं, इन वजहों से भी सूख सकती हैं आंखें
By Shubhra Rai
सस्ते AC की तलाश? Amazon-Flipkart पर आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल
By Shubhra Rai
धूप से मजे में चलेगा AC, सरकार से पाएं बंपर सब्सिडी
By Shubhra Rai
फिटनेस का नया मंत्र: Almond Butter से घटाएं वजन और चमकाएं सेहत
By Shubhra Rai
जियो का महाधमाका: ₹349 के रिचार्ज में ₹35,000 के फायदे फ्री
By Shubhra Rai
UPI के जरिए कैश डिपॉजिट भी कर पाएंगे आप, जानिए- कैसे मिलेगी यह सुविधा?
By Shubhra Rai
कृष्णनगरी में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, इसमें होंगी 70 मंजिलें
By Shubhra Rai
स्वाद होगा दोगुना! एक्सपर्ट ने बताया कड़क चाय का ये सीक्रेट नुस्खा
By Shubhra Rai
Bathroom Odor: साफ सफाई के बाद भी आती है बदबू? आज ही बदलें ये 9 आदतें
By Shubhra Rai
Mango Ice Cream: सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो बार
By Shubhra Rai
High Cholesterol? नसों में जमा गंदगी को साफ कर देंगे ये 5 जादुई ड्रिंक्स
By Shubhra Rai
फादर्स डे स्पेशल: बिना ओवन-माइक्रोवेव के बनाएं सुपर सॉफ्ट केक
By Shubhra Rai
Yoga Day 2026: नो डाइटिंग, नो कसरत! योग से बॉडी बनेगी ‘सुपरस्ट्रॉन्ग’
By Shubhra Rai
मुंह में पानी ला देगा स्वाद! नोट करें झटपट बनने वाले ‘आम का कुच्चा’ की रेसिपी
By Shubhra Rai
Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल
By Shubhra Rai
तपेगा नहीं कमरा! बिना AC घर को ठंडा रखने के 6 जादुई तरीके
By Shubhra Rai
किचन के चूहों से हैं परेशान? आटे में मिलाकर रख दें यह 1 चीज, बिना मारे भागेंगे दूर
By Shubhra Rai
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.