Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Nuh Violence: नूंह हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंची, भीड़ ने मस्जिद में लगाई आग, इमाम नायब की फायरिंग में मौत

हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा की आग अब आसपास के इलाकों में भी पहुंच रही है. मंगलवार की सुबह करीब 100 लोगों की भीड़ ने गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हमला बोल दिया.

गुरुग्राम में मस्जिद के इमाम की फायरिंग में मौत

हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा की आग अब आसपास के इलाकों में भी पहुंच रही है. मंगलवार की सुबह करीब 100 लोगों की भीड़ ने गुरुग्राम की एक मस्जिद पर हमला बोल दिया. भीड़ ने मस्जिद में आग लगाने के बाद कथित तौर नायब इमाम की हत्या कर दी.

मस्जिद में भीड़ ने लगाई आग

गुरुग्राम ईस्ट के डीसीपी नितीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात सेक्टर 57 स्थित अंजुमन जामा मस्जिद में उग्र भीड़ ने आग लगा दी. घटना के दौरान एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हलांकि इमाम की मौत चाकू लगने से हुई है. डीसीपी ने कहा कि कुछ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

नायब इमाम की मौत

वहीं पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे सेक्टर 56 जीजीएम इलाके में स्थित अंजुमन मस्जिद पर कुछ उपद्रवियों ने हमला बोल दिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. मस्जिद में लगाई गई आग पर तत्काल काबू पा लिया गया है. पुलिस ने आग लगाने वालों की पहचान कर ली है. रात भर छापेमारी की गई जिसमें कई हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. आगे भी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- “वोट के सौदागरों को बधाई, देश को हिंदू-मुसलमान में उलझाकर…”, कुमार विश्वास ने हरियाणा हिंसा को लेकर किया तीखा प्रहार

गौरतलब है कि सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने जुलूस निकाला था. इस दौरान झड़प हो गई थी. जिसमें दो होमगार्ड जवानों सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए थे. जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital