Bharat Express DD Free Dish

स्कूल में बिंदी लगाकर पहुंची छात्रा को टीचर ने जड़ा थप्पड़, आहत होकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

झारखंड के धनबाद में रहने वाली एक आदिवासी छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. छात्रा स्कूल में बिंदी लगाकर गई थी.

छात्रा ने की खुदकुशी

झारखंड के धनबाद में रहने वाली एक आदिवासी छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. छात्रा स्कूल में बिंदी लगाकर गई थी. जिसको लेकर टीचर ने नाराजगी जताई थी और उसे थप्पड़ मार दिया था. इसी बात से आहत होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया. छात्रा की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

छात्रा के पास से बरामद हुई सुसाइड नोट

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृजक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और सड़क को जाम कर दिया. छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची थी छात्रा

बता दें कि तेतुलमारी थाना इलाके में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी. जहां पर बीते दिन वो माथे पर बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची थी, लेकिन तभी स्कूल टीचर ने बिंदी लगाने पर गुस्सा किया और सभी के सामने टीचर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. छात्रा इससे आहत हो गई और उसने घर पहुंचकर अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महया कर ली.

यह भी पढ़ें- West Bengal Panchayat Election: काउंटिंग के दौरान जमकर हुई हिंसा, फायरिंग और बमबाजी में एक की मौत, एएसपी घायल

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी सोमवार को बिंदी लगाकर स्कूल पहुंची थी. जहां स्कूल परिसर में शिक्षिका सिंधु ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया था. शिक्षिका के बर्ताव से वो काफी परेशान हो गई और घर पहुंचकर खुदकुशी कर ली. वहीं एसडीपीओ निशा मुर्मू ने बताया कि स्कूल की छात्रा ने सुसाइड किया है. पीड़ित परिवार की तरफ से स्कूल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read