Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sultanpur: जमीनी विवाद में डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या, भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई पर लगा आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

मामला सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आई है. डाक्टर के घर के बाहर ही हमलावरों ने उनके ऊपर हमला किया था.

पीड़ित के घर में पसरा मातम

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-आशुतोष मिश्र

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जमीनी विवाद के चलते एक डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत एसपी पहुंचे हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के घर में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है. इस मामले में मृतक की पत्नी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के चचेरे भाई भू माफिया अजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.

मामला सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से सामने आई है. डाक्टर के घर के बाहर ही हमलावरों ने उनके ऊपर हमला किया था. सूत्रों के मुताबिक, कोतवाली नगर के शास्त्री नगर के रहने वाले डॉक्टर घनश्याम तिवारी शनिवार शाम को घर से निकले थे. इसी के बाद मौका पाते ही कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि हमलावरों ने डाक्टर को इतनी बुरी तरह से मारा था कि उनका हाथ टूट गया था और शरीर में जगह-जगह चोटें आई थीं. वहीं डाक्टर को मरणासन्न हालत में घर के बाहर ही छोड़कर बदमाश फरार हो गए. इसके बाद जैसे-तैसे परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए मिश्रा समेत पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों को ढाढस बंधाया. वहीं पुलिस के सामने मृत डाक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में उनके पति की हत्या की गई है. हाल ही में विद्या मंदिर के पीछे उन्होंने जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर आए दिन बवाल हो रहा था.

ये भी पढ़ें- लातेहार के पास मुरी एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती, महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार, लाखों की लूट

12 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा बताया जा रहा है. इसी परिवार के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह भी हैं. हत्यारोपी चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है. मीडिया सूत्रों की मानें तो घटना के 12 घंटे बाद भी अभी तक हत्या के आरोपी  अजय नारायण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एसओजी नगर कोतवाली समिति में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लगाई गई है.

जल्द होगा मामले का खुलासा

खबर सामने आ रही है कि, मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी को ई रिक्शा पर लादकर घर पहुंचने वाला युवक पुलिस के सामने पूछताछ के लिए आ गया है. नगर कोतवाल रामाशीष उपाध्याय की तफ्तीश इसी के साथ आगे बढ़ रही है. मृतक चिकित्सक के परिजनों से मिलने सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय पहुंचे हैं. भाजपा विधायक ने परिजनों की एसडीएम से फोन पर बात कराई है और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है. एसओजी टीम के हाथ फिलहाल अभी खाली है. इसको लेकर परिजनों में घोर आक्रोश. तो वहीं पुलिस शांतिपूर्ण ढंग से पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने में जुटी हुई है. वही हत्याकांड में अज्ञात लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है. एसपी सोमेन वर्मा का कहना है कि जल्द मामले में आरोपी अजय नारायण सिंह पुत्र जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा. सख्त सजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital