Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव, वीडियो वायरल

शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव हुआ है. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग काफिले पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला

शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव हुआ है. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग काफिले पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामले में कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है.

सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव

जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल फरीदकोट के दीपसिंह वाला गांव में किसी शोकाकुल परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे. तभी गांव के बाहर मौजूद कुछ युवकों ने काफिल पर पथराव शुरू कर दिया. शोर-शराबबा सुनकर मौके पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया. दोनों तरफ से हुए पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ लोग घायल हो गए.

SAD कार्यकर्ताओं से हुई भिड़ंत

SAD के समर्थकों और विरोध कर रहे युवकों के बीच हाथापाई भी हुई. वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से दोनों गुटों को अलग-अलग कराया. जिसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं इस मामले में किसी भी गुट की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: 200 ट्रेनें रद्द, 100 का बदला रूट, जी-20 को लेकर रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल, चाक-चौंबद हुई दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था

वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी सामने आई है कि पुलिस को पहले से ही इन बात की भनक लग चुकी थी कि कुछ लोग विरोध कर सकते हैं. जिसको लेकर पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया था. जिन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उन्हीं के साथियों ने काफिले पर पथराव किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

Hanuman Ansh