Bharat Express DD Free Dish

Sonu Nigam: म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम से हुई हाथापाई, सेल्फी लेने के दौरान सिंगर से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Sonu Nigam Attacked: सोनू निगम ने बताया कि कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था तभी एक शख्स स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया, जो मुझे बचाने आए थे.

Sonu Nigam

मशहूर सिंगर सोनू निगम पर हमला (फोटो ANI)

Sonu Nigam Attacked: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनके दोस्तों पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ है. इस पूरे मामले में शिवसेना विधायक के बेटे पर इसका आरोप लगा है. सोमवार को मुंबई के चेंबूर में  सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान उनकी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं जबकि उनके करीबी दोस्त रब्बानी खान गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं

घटना के बाद सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज कराई है. वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. गायक सोनू निगम और उनकी टीम के सदस्यों के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘मुझे बचाने आए 2 लोगों को दिया धक्का’

वहीं इस पूरे मामले पर सोनू निगम का भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि कॉन्सर्ट के बाद मैं स्टेज से नीचे आ रहा था तभी एक शख्स स्वप्निल प्रकाश ने मुझे पकड़ लिया. फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया, जो मुझे बचाने आए थे. मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा. मैंने शिकायत दर्ज़ कराई ताकि लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने के बारे में न सोचें.

कौन हैं रब्बानी मुस्तफा खान ?

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चोट दिवगंत गुलाम मुस्तफा खान साहब के बेटे रब्बानी खान को आई हैं. रब्बानी और सोनू बेहद करीबी दोस्त बताए जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे खेमे के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे ने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर सोनू निगम और खान पर हमला किया. एक सूत्र ने बताया कि सोनू को धक्का मारा गया लेकिन उन्हें मामूली चोट आई.

यह भी पढ़ें-   उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, शिवसेना का नाम-चुनाव चिह्न शिंदे गुट को देने के फैसले खिलाफ है याचिका

‘मंच से नीचे आते समय हुआ हमला’

जोन 6 के DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया. आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ 2 अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं। आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है.

सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद

दरअससल यह पूरा विवाद सेल्फी को लेकर हुआ था. परफॉर्मेंस के बाद जब सोनू स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो विधायक के बेटे ने हड़बड़ी में सेल्फी लेने की कोशिश की. इस दौरान सोनू के बॉडीगार्ड हरि ने उसे तमीज से सेल्फी लेने की हिदायत दी. विधायक के बेटे को गुस्सा आ गया और उसने हरि को धक्का मार दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read