Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, विभिन्न दलों के नेताओं ने किया याद

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वयं प्रकाश गोस्वामी को याद करते हुए अपने कई बार भावुक हुए और अपने जीवन के कई संस्मरण साझा किए।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी की श्रद्धांजलि सभा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वयं प्रकाश गोस्वामी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी समेत नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी, नकुल दुबे शामिल हुए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय स्वयं प्रकाश गोस्वामी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन लखनऊ के सहकारिता भवन सभागार में किया गया. जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीश तिवारी, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल हुए.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे एस.पी.गोस्वामी, एनएसयूई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जन आंदोलन समिति के अध्यक्ष पद के साथ गोस्वामी ना सिर्फ़ यूपी कांग्रेस बल्कि एआईसीसी में भी कई महत्वपूर्ण पदो पे रहे. 26 फ़रवरी को उनका हृदय गति रुक जाने की वजह से लखनऊ के ही पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया था. जीवन भर कांग्रेस में रहकर पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाना का जो काम एसपी गोस्वामी ने किया उसी को याद करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि गोस्वामी कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और लोगों को जोड़ने की जो कला उनके थी वो शायद किसी में नहीं थी.

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वयं प्रकाश गोस्वामी को याद करते हुए अपने कई बार भावुक हुए और अपने जीवन के कई संस्मरण साझा किए. इस मौक़े पे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, वरिष्ठ नेता नसीम उद्दीन सिद्दीक़ी, नकुल दुबे , पूर्व विधायक दीपक सिंह , कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह, वीरेंद्र मदन,शैलेंद्र तिवारी के साथ साथ ही गोस्वामी के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital