Bharat Express DD Free Dish

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में दुख की लहर, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Odisha Train Accident: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे से हर कोई हैरान और दुखी है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के लिए दुख व्यक्त किया है.

Odisha Train Tragedy: ओडिशा में शुक्रवार को ट्रेन हादसे में 288 लोगों की जान चली गई. इसे 20 साल बाद दुनिया का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है. इसमें करीब 900 लोग घायल हुए हैं. वहीं दुनिया भर से लोग इस हादसे पर दुख जाहिर कर रहे हैं. वहीं इस हादसे से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी काफी दुखी हैं. सलमान खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, वरुण धवन और विराट कोहली, सोनू सूद जैसे सितारों ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है.

सितारों ने जताया शोक

इस ट्रेन हादसे से दुनिया भर के लोगों में काफी दुख है. ऐसे में इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी दुख जताया है. सलमान खान ने इस ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ‘दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दे, इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से घायलों और घायलों के परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करे.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read