Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कहां होगी बारिश ?

Imd Heatwave Alert: मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.

WEATHER-UPDATE-18

तीन से चार दिनों तक बारिश के आसार(फोटो ट्विटर)

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते दिन गुरुवार शाम को दिल्ली और एनसीआर में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत हुई. इससे पहले भीषण गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया था. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने तेज धूप और लू चलने की बात कही है. पूर्वी भारत में दो दिनों तक हीटवेव का प्रकोप रहेगा.

बता दें कि उत्तर भारत समेत दिल्ली में ये बारिश की गतिविधियां पश्चिमी विभोक्ष के चलते हुई हैं. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई. बीते दिन उत्तर भारत में मौसम सुहाना हुआ तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 21 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. शनिवार और रविवार को दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, 22 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं.

आज कहां कहां हो सकती है बारिश

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, इन राज्यों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, एक या दो बार तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले के केदारनाथ में बर्फबारी हुई है. केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल से खुल रहे हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति घाटी में ताजा हिमपात देखा गया.

 

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Hanuman Ansh