Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Reliance Jio: उत्तराखंड के देहरादून में जियो ट्रू 5जी लॉन्च, CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा – छात्रों को मिलेगा लाभ

Jio News: मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा की ओर उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक जियो का एक बेहद मजबूत नेटवर्क है.

Reliance Jio
Edited by Nitish Pandey

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने देशभर में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जियो ट्रू 5जी लॉन्च के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में जियो ट्रू 5जी के लॉन्च पर मैं जियो को, उत्तराखंड वासियों को और विशेष तौर पर देहरादून के लोगों को बधाई देता हूं. यह 5जी लॉन्च उत्तराखंड और यहां के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे सभी को काफी फायदा होगा. राज्य में मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी पहुंचाने में जियो हमेशा सबसे आगे रहा है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5जी सेवा शुरू होने से छात्रों, व्यवसायियों, आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं सहित आम जनमानस और कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को नए अवसर और अतिरिक्त रोजगार का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि 5जी प्रदेश के नागरिकों और सरकार को रियल टाइम के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा और सरकारी योजनाओं को अंतिम कड़ी तक पहुंचाने के प्रयसों में भी सुधार लाएगा.

डिजिटल इंडिया और डिजिटल देवभूमि को साकार करने के लिए बधाई- सीएम

सीएम ने कहा कि मैं एक बार फिर से राज्य के डिजिटल परिदृश्य में परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने और प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया विज़न और उत्तराखंड को ‘डिजिटल देवभूमि’ के विज़न को साकार करने की दिशा में एक और कदम उठाने के लिए जियो को बधाई और धन्यवाद देता हूं.

आखिरी भारतीय गांव माणा तक जियो का है मजबूत नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा की ओर उत्तराखंड के आखिरी भारतीय गांव माणा तक जियो का एक बेहद मजबूत नेटवर्क है. राज्य में जियो एकमात्र ऑपरेटर है, जो सभी चार धामों में, केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मौजूद है.

ये भी पढ़ें: Reliance Jio: असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जियो ट्रू 5जी का किया शुभारंभ

लॉन्च पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि देहरादून से जियो ट्रू 5जी सर्विस शुरू करके हम बेहद उत्साहित हैं. जियो ट्रू 5जी उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा और राज्य के नागरिकों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए नए अवसरों और शानदार अनुभवों की सौगात लाएगा. उत्तराखंड में ₹4,950 करोड़ के मौजूदा निवेश के अलावा जियो स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क खड़ा करने के लिए ₹650 करोड़ से अधिक का निवेश करेगा. उत्तराखंड को डिजिटाइज़ करने और इसे डिजिटल देवभूमि के विजन को साकार करने की दिशा में अपना सहयोग देन के लिए हम मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखंड सरकार और प्रशासन के आभारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital