Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजस्थान के भरतपुर में देखा गया जेट का मलबा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

Rajsthan: भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि, सुबह हमे 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्लेन क्रैश हुआ है. मौके पर आने पर पता चला कि ये एयर फोर्स का कोई फाइटर जेट है.

Edited by Nitish Pandey

Rajsthan: राजस्थान के भरतपुर में आज शनिवार को वायुसेना के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा मिला है. वहीं इस विमान में कितने लोग सवार थे और हादसे के बाद उनकी स्थिति क्या है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है.

भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इस बात कि पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है. वहीं विमान के क्रैश होने का कारण स्पष्ट रुप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ होगा. रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं

भरतपुर में चार्टर जेट के अलावा रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. वहीं भरतपुर के डीएसपी अजय शर्मा का कहना है कि, सुबह हमे 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्लेन क्रैश हुआ है. मौके पर आने पर पता चला कि ये एयर फोर्स का कोई फाइटर जेट है. ये किस श्रेणी का फाइटर है ये पता नहीं चल पा रहा है. पायलट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें: Fighter Plane Crash in Morena: मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज क्रैश, बचाव अभियान शुरू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital