Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rahul Gandhi: सांसदी छिनने के बाद राहुल गांधी ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा- ‘Dis’Qualified MP’

Rahul Gandhi Disqualify MP: राहुल ने अपनी ट्विटर बायो में ‘डिसक्वालीफाइड सासंद’ लिखा है. मोदी सरनेम टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को कोर्ट को दो साल की सजा सुनाई है.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिनने के बाद से देश में बवाल मचा हुआ है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी बीच राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल के बायो में कुछ बदलाव किए हैं. राहुल ने अपनी ट्विटर बायो में ‘डिसक्वालीफाइड सासंद’ (Dis’Qualified MP) लिखा है. ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले पर राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. जिसके बाद उनकी सासंद की सदस्यता भी चली गई है. इसके बाद राहुल ने अपनी ट्विटर बायो में अयोग्य सांसद लिख लिया है.

इस मामले को कांग्रेस गंभीरता से ले रही है और आज एक दिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ कर रही है. पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सिर्फ दिल्ली ही नहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन का सत्याग्रह कर रही है.

यह भी पढ़ें: “मेरा नाम ‘सावरकर’ नहीं, मेरा नाम ‘गांधी’ है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता,” राहुल ने 29 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 बार लगाया अडाणी के 20 हजार करोड़ रुपये वाला आरोप

राहुल ने बीजेपी पर साधा था निशाना

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. सवाल पूछता हूं कि अडाणी जी की कंपनी में 20 हजार करोड़ का निवेश कहां से हुआ और किसने किया? मैंने ये आरोप संसद में लगाए और मीडिया में छपे प्रूफ भी दिखाए. मैंने यह भी पूछा कि अडाणी जी और मोदी जी के बीच रिश्ता क्या है. मैंने यह भी बताया कि इनका रिश्ता काफी पुराना है. जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से यह रिश्ता दोनों (गौतम अडाणी और पीएम मोदी) के बीच है.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने करीब आधे घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 बार गौतम आडाणी की कंपनी में कथित रूप से 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही. उन्होंने हर बार इस बात को रिपीट किया कि गौतम अडाणी के पास 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital