Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मणिपुर में लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में चुटकुले सुना रहे थे”, संसद में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का तंज

Rahul Gandhi on PM Modi Speech: राहुल गांधी ने कहा कि, “मैंने संसद में यूं ही नहीं कहा था कि पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है. ये खोखले शब्द नहीं हैं.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए भाषण को लेकर करारा हमला बोला है. राहुल गांधी ने पीएम के भाषण को लेकर कहा कि उन्होंने सदन में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक भाषण दिया, लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर केवल 2 मिनट तक बात की. उन्होंने कहा महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री संसद में हंस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे. यह उन्हें शोभा नहीं देता. सदन में मुद्दा मैं या कांग्रेस नहीं था, मणिपुर था.

कांग्रेस राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे हमला बोलते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता. सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं.

‘मैंने यूं ही नहीं कहा- भारत माता की हत्या हुई’

राहुल गांधी ने कहा कि, “मैंने संसद में यूं ही नहीं कहा था कि पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है. ये खोखले शब्द नहीं हैं. मैंने अपने 19 साल के अनुभव में जो देखा सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में जब हमने मैतेई क्षेत्र का दौरा किया, तो हमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि हमारे सुरक्षा दस्ते में कोई कुकी है, तो उन्हें यहां नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि वे उसे व्यक्ति को मार देंगे. जब हम कुकी क्षेत्र में गए, तो हमें बताया गया कि हम अगर किसी भी मैतेई व्यक्ति लाएंगे, वे उसे गोली मार देंगे. तो, यह एक राज्य नहीं है, दो राज्य हैं. राज्य की हत्या हो गई है और उसका हौसला बढ़ा दिया गया है.

‘भारतीय सेना 2 दिन में इस नाटक को रोक सकती है’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि, “भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital