Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Kashi Visit: काशी में स्कूली बच्चों से मिले PM मोदी, CM योगी ने दी अटल आवासीय विद्यालयों की जानकारी

PM Modi In Kashi: आज महादेव की नगरी काशी पहुंचे पीएम मोदी अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से मुखातिब हुए. इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे. सीएम ने पीएम को अटल आवासीय विद्यालयों के बारे में बताया. यहां जानते हैं अटल आवासीय विद्यालयों की विशेषताएं-

PM Modi Children

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने बच्चों से बात की. उसके बाद उनके साथ तस्वीरें भी खिंचाई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Interact with Students: वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 घंटे के काशी प्रवास पर रहे. यहां उन्होंने 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. सबसे पहले उन्होंने 450 करोड़ की लागत से तैयार क्रिकेट स्टेडियम का आधारशिला रखी. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से अटल आवासीय विद्यालय के बारे में जानकारी ली. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से भी बातें कीं. बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचाई.

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों से कुछ सवाल पूछे. जिसके जवाब उन्होंने हाथ उठाकर बारी-बारी से दिए. अधिकारियों के मुताबिक, पीएम ने वहां 20 बच्चों से बातचीत की. उन्होंने कुछ सवाल भी पूछे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- “इन बच्चों में मुझे आशा, उत्साह, दृढ़ संकल्प और ढेर सारी ऊर्जा दिखाई देती है! आज मुझे यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले इन होनहारों से मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई.”

  • एक गर्ल स्टूडेंट अंशिका ने बताया कि मुझसे पीएम मोदी ने पूछा था कि आप लोग कौन सा अन्ना खाते हैं? आप लोग बाजरा, ज्वार और मक्का आदि भी खाया करो.

  • एक और गर्ल स्टूडेंट सुजाता ने बताया कि पीएम मोदी ने मुझसे पूछा कि आपको कौन-सा गेम और खिलाड़ी पसंद हैं? मैंने जवाब दिया कि मुझे बैडमिंटन खेलना और खिलाड़ी साइना नेहवाल पसंद हैं.

वाराणसी में पीएम मोदी ने बच्चों से खास मुलाकात की. वीडियो—

इन जिलों के बच्चों के हो चुके दाखिले

जानकारी के मुताबिक, अटल आवासीय विद्यालयों में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के बच्चों का प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला हो चुका है. एक शिक्षक ने बताया​ कि वाराणसी अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेने वालों में 40 लड़के और 40 लड़कियां शामिल हैं. इन सभी के रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल बने हुए हैं.

एक अन्य शिक्षक ने बताया​ कि यहां छात्रों, छात्राओं, टीचर्स..सबके लिए आवास अलग हैं. उन्होंने कहा कि अटल आवासीय स्कूल में छात्रों, छात्राओं, टीचर्स और बाकी के स्टाफ के रहने के लिए अलग-अलग हॉस्टल और आवास बनाए गए हैं.

यह भी पढ़िए: “हम सब मजदूर हैं, मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं और आप थोड़े छोटे…”, G20 शिखर सम्मेलन को खास बनाने वाले कर्मियों से पीएम मोदी ने की बातचीत

यूनिफार्म, स्टडी बुक्स के साथ खाना भी नि:शुल्क

अटल आवासीय स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं. CCTV, सोलर पैनल, RO का स्वच्छ पेयजल, स्पोर्ट्स एक्टिविटिज, यूनिफार्म, स्टडी बुक्स और नोट बुक साथ में खाना भी नि:शुल्क है. खास बात यह भी है कि इन विद्यालयों में सिलेबस CBSE बोर्ड पर आधारित है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read