Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Narendra Modi: फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में खास मेहमान होंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का न्योता किया स्वीकार

France: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया.

PM Modi

फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी (ट्विटर)

India-France Relationship: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में होने वाली बैस्टिल डे परेड में खास मेहमान के रूप में शामिल होंगे. इसके लिए पीएम मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया. पीएम ने फ्रांस भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा- “मैं आपके और फ्रांसीसी लोगों के साथ बैस्टिल डे और हमारी रणनीतिक साझेदारी का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं”.

पीएम ने निमंत्रण को किया स्वीकार

वहीं फ्रांस के न्योते पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड में स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होने के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने पीएम के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- ”प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई की परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में तुम्हारा पेरिस में स्वागत कर के मुझे बहुत खुशी होगी.”

यह भी पढ़ें-  Karnataka Elections: बड़े-बड़े देशों ने अपने नागरिकों को सूडान से वापस लाने से मना कर दिया था, लेकिन भारत अपने लोगों को वापस लाया, कर्नाटक में बोले PM मोदी

भारतीय सशस्त्र बल भी लेगा भाग

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक भारतीय सशस्त्र बल अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ परेड में भाग लेगा. बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी की यात्रा हमारे रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी में अगले चरण की शुरुआत करने की उम्मीद है.

फ्रांस में 14 जुलाई, 1789 को लोगों ने बैस्टिल (राजशाही से जुड़े) पर हमला कर दिया था. इसी के बाद फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी. इस कारण इस दिन को फ्रांस के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके बाद से फ्रांस इसे यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital