Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gujarat Elections: गुजरात में पीएम मोदी की हुंकार, आतंकवाद पर PM का प्रहार, बाटला हाउस एनकाउंटर पर कांग्रेस को घेरा, AAP भी निशाने पर

Gujarat Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो या वोट बैंक के भूखे कुछ दल, ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाते हैं.

Gujarat Elections

जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी

Gujarat Elections: गुजरात में चुनाव प्रचार जोरों पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धुंआधार रैली करने वाले हैं. पीएम मोदी की आज जामनगर, राजकोट, पालीताना और अंजर में रैली होने वाली है. गुजरात में गृहमंत्री अमित शाह की भी आज चार रैलियां हैं. पीएम मोदी गुजरात में लगातार प्रचार कर रहे हैं, कल भी उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. पीएम ने आरोप लगाया बीजेपी जहां देश से आतंकवाद को खत्म करने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाने से भी परहेज नहीं करती.

बाटला हाउस एनकाउंटर पर घिरी कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) में खुद पीएम मोदी बीजेपी के लिए दिन-रात प्रचार करने में जुटे हैं. खेड़ा में हुई जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से फायदे की बात करती रही है. यहां तक कि बाटला हाउस एनकाउंटर के वक्त कांग्रेस के कुछ नेताओं के आंखों में आंसू तक आ गए थे.

वोट बैंक की राजनीति से बना रहेगा आतंक का खतरा- पीएम

इसके अलावा पीएम मोदी ने भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल खड़े करने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो या वोट बैंक के भूखे कुछ दल, ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाते हैं. हमारे सेनाओं के सामर्थ पर भी सवाल उठाते हैं. पीएम ने कहा कि दुनिया में हम देख रहे हैं जिस भी देश ने आतंकवाद को हल्के में लिया, वो आंतक के चंगुल में फंस गया. वोट बैंक की राजनीति जब तक रहेगी, तब तक आतंक का खतरा बना रहेगा.

ये भी पढ़ें : UP By-Election: खतौली में वोटिंग से पहले जयंत चौधरी को झटका, RLD के कई नेता भाजपा में शामिल, भूपेंद्र चौधरी बोले-मौसम बड़ा सुहाना है

पीएम ने ‘आप’ को भी निशाने पर लिया

वहीं, गुजरात चुनाव में ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी भी पीएम मोदी के निशाने पर नजर आई. पीएम ने आरोप लगाया कि शॉर्टकट से राजनीति करने वाले लोग देश को नुक्सान पहुंचा रहे हैं. पीएम मोदी ने दावा किया कि तुष्टीकरण की राजनीति कर कुछ पार्टियां सत्ता में आने के लिए बेताब दिखाई दे रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital