Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जी-20 के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दिल्ली पुलिस के जवानों को दी डिनर पार्टी, पुलिसकर्मी बोले- Feeling Proud

दिल्ली में आयोजित किए गए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर थी. दिल्ली पुलिस के जवानों ने बेहतरीन तरीके से अपनी ड्यूटी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया.

पीएम मोदी ने दिल्ली पुलिस के जवानों को दी डिनर पार्टी

दिल्ली में आयोजित किए गए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के कंधों पर थी. दिल्ली पुलिस के जवानों ने बेहतरीन तरीके से अपनी ड्यूटी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया. इसी को लेकर पीएम मोदी ने 22 सितंबर को प्रगति मैदान में दिल्ली पुलिस के करीब 300 जवानों को डिनर पर बुलाया.

जवानों के साथ पीएम ने किया डिनर

पीएम मोदी के साथ डिनर कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के सिपाही से लेकर इंस्पेंक्टर रैंक के जवान शामिल थे. डिनर का आयोजन प्रगति मैदान के आटीपीओ में किया गया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सभी पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस मुख्यालय से आटीपीओ तक बस से यात्रा करके पहुंचे. जहां सभी जवानों ने पीएम मोदी के साथ डिनर किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पुलिस कर्मियों से उनके अनुभवों को साझा करने के लिए कहा. इसके साथ ही खुद पीएम मोदी ने भी दिल्ली पुलिस के कार्यों की तारीफ की.

कार्यक्रम को पीएम ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने पुलिस कर्मियों के साथ डिनर में शामिल होने के बाद उन्हें संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में दिल्ली पुलिस के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आयोजन को सफल बनाने में सभी ने अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी की. ऐसे आयोजन बिना टीम एफर्ट के सफल होना संभव नहीं होते हैं.

यह भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- Varanasi: 23 सितम्बर को वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखेंगे आधारशिला, जानें क्या है इसकी खासियत

पीएम मोदी की तरफ से दिए गए डिनर को लेकर पुलिस कर्मियों का कहना है कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के साथ डिनर करने का मौका मिला. ऐसा शायद पहली बार हुआ है, जब किसी आयोजन के बाद प्रधानमंत्री की तरफ से पुलिस कर्मियों को डिनर के लिए बुलाया गया हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital