Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड की प्रशंसा के लिए पीएम मोदी ने बिल गेट्स का इस तरह जताया आभार

PM modi thanks Bill Gates: पीएम मोदी ने 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां कार्यक्रम किया था. उससे एक दिन पहले अरबपति बिल गेट्स ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी.

बिल गेट्स और पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ का कार्यक्रम सुपरहिट रहा. देश से लेकर विदेश तक इस कार्यक्रम की तारीफ की गई. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स ने ‘मन की बात’ की प्रशंसा की थी. जिसके लिए पीएम मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया है.

पीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रशंसा भरे शब्दों के लिए मैं अपने मित्र बिल गेट्स का आभार व्यक्त करता हूं. मन की बात हमारे प्लेनेट को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों की सामूहिक भावना को दर्शाता है. गेट्स फाउंडेशन द्वारा किए गए अध्ययन में सतत विकास लक्ष्यों के साथ मजबूत प्रतिध्वनि को अच्छी तरह से रेखांकित किया गया है.’

पीएम मोदी को दी बधाई

बता दें कि पीएम मोदी ने 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां कार्यक्रम किया था. उससे एक दिन पहले अरबपति बिल गेट्स ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि “मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को उत्प्रेरित किया है. मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए @narendramodi को बधाई.”

अमेरिका में भारतीयों ने मनाया जश्न

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे होने पर भारतीय अमेरिकियों ने रविवार को भी का जश्न मनाया. इस कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त रूप से सुनने के लिए अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल भी थे.

30 मिनट के कार्यक्रम को न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी प्रसारित किया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने रविवार को ट्वीट किया “एक अनूठा जुड़ाव! संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में ट्रस्टीशिप काउंसिल से विशेष क्षण, जहां मन की बात का कार्यक्रम लाइव हुआ, जिससे सभी प्रेरित हुए.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital