PM Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने तमाम तरह की योजनाओं का जिक्र किया, जो उनके 10 साल कार्यकाल के दौरान चलाई गईं. पीएम ने इस दौरान आवास योजना से लेकर स्वनिधि योजना की सफलता के बारे में बताया कि कैसे इन योजनाओं का लाभ देशवासियों तक पहुंचा है. वहीं पीएम मोदी ने इसके अलावा एक और नई योजना के शुरू करने के बारे में बताया.
पीएम मोदी ने बताया कि विश्वकर्मा योजना के तरह हम अगले महीने पारंपरिक कौशल (Vishvakarma Yojana)) वाले लोगों के लिए 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेंगे. इसमें सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को शामिल किया जाएगा और उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी.
‘परिवारजनों’ के साथ विकास का 3D फार्मूला शेयर
इसके अलावा पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अपने 140 करोड़ ‘परिवारजनों’ के साथ विकास का 3D फार्मूला शेयर किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है. ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं. पीएम मोदी ने कहा, देश के युवाओं के पास इस समय अवसर ही अवसर है. देश को पिछले 1000 सालों की दासता से आजादी मिली है.
यह भी पढ़ें- Independence Day 2023: मणिपुर के हालात पर भावुक हुए पीएम मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें
मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है
पीएम ने एक और योजना का जिक्र करते हुए कहा कि- अब मेरा सपना गांवों में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है. इसके लिए हमने एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन चलाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाएगा और देश के कृषि-तकनीक क्षेत्र को मजबूत करेगा. पीएम ने आगे कहा कि- 2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे. आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. यह ऐसे ही नहीं हुआ जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई.
– भारत एक्सप्रेस
फिटनेस का नया मंत्र: Almond Butter से घटाएं वजन और चमकाएं सेहत
जियो का महाधमाका: ₹349 के रिचार्ज में ₹35,000 के फायदे फ्री
UPI के जरिए कैश डिपॉजिट भी कर पाएंगे आप, जानिए- कैसे मिलेगी यह सुविधा?
कृष्णनगरी में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, इसमें होंगी 70 मंजिलें
स्वाद होगा दोगुना! एक्सपर्ट ने बताया कड़क चाय का ये सीक्रेट नुस्खा
Bathroom Odor: साफ सफाई के बाद भी आती है बदबू? आज ही बदलें ये 9 आदतें
Mango Ice Cream: सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो बार
High Cholesterol? नसों में जमा गंदगी को साफ कर देंगे ये 5 जादुई ड्रिंक्स
फादर्स डे स्पेशल: बिना ओवन-माइक्रोवेव के बनाएं सुपर सॉफ्ट केक
Yoga Day 2026: नो डाइटिंग, नो कसरत! योग से बॉडी बनेगी ‘सुपरस्ट्रॉन्ग’
मुंह में पानी ला देगा स्वाद! नोट करें झटपट बनने वाले ‘आम का कुच्चा’ की रेसिपी
Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल
तपेगा नहीं कमरा! बिना AC घर को ठंडा रखने के 6 जादुई तरीके
किचन के चूहों से हैं परेशान? आटे में मिलाकर रख दें यह 1 चीज, बिना मारे भागेंगे दूर
Father’s Day 2026: गिफ्ट छोड़ें, ऐसे पापा के साथ बिताएं पूरा दिन
Health Tips: नेशनल वेजिटेबल डे पर खाएं ये 5 सब्जियां, बीमारियां रहेंगी दूर
पूर्वोत्तर में क्यों मुरझा रहे हैं फूल? जानें फ्लोरीकल्चर का पूरा सच
सीताफल खाने के 5 जबरदस्त फायदे, पत्तियां और बीज भी हैं कमाल
तुलसी की खेती से बंपर कमाई! ICAR ने बनाई नई किस्म
बदलते मौसम में बच्चों के कैसे बीमार पड़ने से रोकें? जानें 5 आसान उपाय
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.