Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डीयू के शताब्दी समारोह को पीएम ने किया संबोधित, बोले- प्लेसमेंट के चक्कर में न पड़कर, आज का युवा अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी देश हो उसकी यूनिवर्सिटीज, शिक्षण संस्थान, उसकी उपलब्धि का सच्चा प्रतीक होते हैं.

DU में शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी देश हो उसकी यूनिवर्सिटीज, शिक्षण संस्थान, उसकी उपलब्धि का सच्चा प्रतीक होते हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि एक मूमेंट रही है. इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट को जिया है, इस यूनिवर्सिटी ने हर मूमेंट में जान भर दी है.

इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ़्तार देगा

पिछली शताब्दी के तीसरे दशक ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी, अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ़्तार देगा. आज देशभर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बनाए जा रहे हैं. हमारे शिक्षण संस्थान दुनिया में एक अलग पहचान बना रहे हैं. एक समय था जब छात्र किसी संस्थान में दाखिला लेने से पहले सिर्फ प्लेसमेंट को ही प्राथमिकता देते थे. लेकिन आज, युवा जिंदगी को इसमें बांधना नहीं चाहता, वो कुछ नया करना चाहता है, अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है.

देशभर में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का निर्माण हो रहा है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देशभर में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का निर्माण हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स जैसे शैक्षणिक संस्थानों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ये संस्थान नए भारत की आधारशिला हैं.

यह भी पढ़ें- अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर बने फ्लैट्स की चाबी सीएम ने लाभार्थियों को सौंपी, करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

आज डीयू में लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ती हैं

उन्होंने कहा कि डीयू में पहले सिर्फ केवल तीन कॉलेज हुआ करते थे और अब 90 से अधिक कॉलेज डीयू का हिस्सा हैं. आज डीयू में लड़कों से ज्यादा लड़कियां पढ़ती हैं. इसी प्रकार भारत में भी लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है. यानी जिस देश में शैक्षणिक संस्थानों की जड़ें जितनी गहरी होती हैं, उस देश की शाखाएं उतनी ही ऊंचाई तक आसमान छूती हैं.

मेट्रो का पीएम मोदी ने किया सफर

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी ने मेट्रो में बैठकर सफर किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में सवार यात्रियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने वन कार्ड के जरिए एंट्री की और मेट्रो ट्रेन में बैठकर सफर किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital