Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विपक्ष के बायकॉट के बीच उमर अब्दुल्ला ने की नई संसद की तारीफ, कहा- ये अद्भुत दिखता है…

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने नए संसद भवन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ये भव्य दिखता है. उनका बयान ऐसे में समय में आया है जब विपक्ष इसके उद्धाटन का बायकॉट कर रहा है.

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नया संसद भवन स्वागत योग्य है और भव्य दिखता है. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उनकी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है. अब्दुल्ला ने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे तो उनके कई सहयोगी अक्सर नए और बेहतर संसद भवन की जरूरत की बात किया करते थे.

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, ”इसके उद्घाटन को लेकर हो रहे हंगामे को कुछ पल के लिए अलग रख दें. यह (नया संसद भवन) स्वागत योग्य है. पुराने संसद भवन का एक अद्भुत योगदान रहा है, लेकिन कुछ वर्षों तक वहां काम करने वाले व्यक्ति के रूप में, हममें से कई लोग अक्सर एक नए और बेहतर संसद भवन की आवश्यकता के बारे में आपस में बात करते थे.” उन्होंने कहा ‘देर आए दुरुस्त आए’ और यह (नया संसद भवन) भव्य नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- चीन और अन्य विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर रक्षा अभ्यास में भाग लिया

कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित 19 विपक्षी दलों ने बुधवार को घोषणा की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे. विपक्षी दलों के संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में नेशनल कांफ्रेंस भी शामिल है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital