Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: घने कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 3 डिग्री के नीचे, विज़िबिलिटी काफी कम, रेड अलर्ट जारी

Weather Update: IMD के मुताबिक, दक्षिणी हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान समेत कई राज्य में अभी घना कोहरा देखने को मिलेगा. अभी कड़ाके के हालातों में सुधार नहीं होगा और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है.

weather update (13)

घने कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत (फोटो ANI)

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को आज सुबह (सोमवार) घने कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है. कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरे ने काफी मुश्किलें बढ़ा दी है. आज सुबह घने कोहरे की चादर की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही. कई इलाकों में तो घना कोहरा इतना देखने को मिला कि गाड़ी के इंडिकेटर भी दिखाई देने मुश्किल हो गए. दिल्ली के कई इलाकों में पारा 3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक इस भीषण सर्दी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलेगी. वहीं दिल्ली में घने कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने भी परेशान कर रखा है.

कई राज्यों में घना कोहरा छाया

IMD के मुताबिक, दक्षिणी हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान समेत कई राज्य में अभी घना कोहरा देखने को मिलेगा. अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह से दिल्ली के आनंद विहार में विजिबिलिटी काफी कम हुई.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड ठंड और कोहरे से आज (सोमवार), 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 9 जनवरी 2023 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और यूपी के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें-  UP: बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता है ये साइको किलर, इलाके में दहशत, पुलिस ने जारी किया स्केच

दिल्ली में स्कूल 15 जनवरी तक बंद

दिल्ली में चल रही शीतलहर के बीच निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा, यूपी के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भी जीरो दृश्यता रही. इसके अलावा अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई. वहीं, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital