Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Noida: साइबर ठग ने 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों को बनाया अपना शिकार, सेमिनार के नाम पर ठग लिये करोड़ों रुपये

Noida: पुलिस के अनुसार विशाल अपनी पहचान छुपाते हुए ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था. इस बात का भी पता चला है कि आरोपी पहले जेल जा चुका है.

Cyber Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Noida: साइबर ठगों का जाल अब नोएडा जैसे शहरों में भी फैलता जा रहा है. इनका शिकार अब आम के अलावा खास लोग भी बनते जा रहे हैं. इस बार इनका शिकार कई जाने माने चिकित्सक बने हैं. 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों से इन्होंने करोड़ों रुपये की ठगी की है. मिली जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने विश्व स्तर पर सेमिनार कराने के नाम पर इन डॉक्टरों से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की ठगी की है.

दुबई में डॉक्टरों का सेमिनार कराने के नाम पर की ठगी

ठगी का शिकार डॉक्टरों ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाने में की है. इस मामले में थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि नोएडा के एक निजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महकार सिंह खारी ने 22 जून 2022 को इस बात की शिकायत की थी कि विशाल पांडे नामक एक व्यक्ति ने दुबई में डॉक्टरों का सेमिनार कराने और उसमें भाग लेने का लालच देकर उनसे अलग-अलग बार 18.72 लाख रुपए की ठगी की है.

अलग-अलग माध्यमों से लिया पैसा

शिकायतकर्ता के अनुसार विशाल ने अलग-अलग बार कभी पेटीएम से तो कभी फोन-पे के माध्यम से अपने निजी खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए थे. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को शातिर ठग विशाल को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जनपद से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसे आज ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा ले आई.

‘मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव’ है ठग

मामले में रीता यादव ने बताया कि विशाल एक ‘मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव’ है. लोगों को ठगने के लिए उसने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के बड़े-बड़े डॉक्टरों को विदेश में विश्वस्तरीय सेमिनार में भाग लेने का लुभावना पैकेज दिखाकर ठगी को अंजाम दिया.

पहले भी जेल जा चुका है अभियुक्त

पुलिस के अनुसार विशाल अपनी पहचान छुपाते हुए ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था. वह दिसंबर 2021 से ही अलग-अलग राज्यों के डॉक्टरों को अपना शिकार बना रहा है. जांच के दौरान पुलिस को इस बात का पता चला है कि विशाल ने 18 डॉक्टरों से लगभग पांच करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. इस बात का भी पता चला है कि आरोपी पहले लखनऊ से जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: UP News: पुलिस-प्रशासन के सामने मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एसडीएम-थाना प्रभारी समेत कई अफसरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

आरोपी की ठगी का शिकार और भी हो सकते हैं

साइबर क्राइम थाने की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि नोएडा के अलावा लखनऊ और हैदराबाद से भी कुछ डॉक्टरों ने साइबर पुलिस से संपर्क किया है और साइबर अपराध पुलिस को 30 करोड़ से अधिक ठगी की आशंका है. उन्होंने बताया कि आरोपी को जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में पेश कर उसकी कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital