Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar politics: “नीतीश कुमार पार्टी नहीं है जेडीयू, शरद यादव को धकिया कर पार्टी को हथिया लिया”, उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपना इतिहास देखना चाहिए. जिस पार्टी को आज वह खुद का बता रहे हैं यह उनकी है क्या? समता पार्टी बनी थी. जॉर्ज साहब ने आशीर्वाद के रूप में नीतीश कुमार को यह पार्टी सौंपी थी.

Bihar politics: बिहार में जेडीयू के अंदर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) लगातार नीतीश कुमार और पार्टी पर हमला बोल रहे हैं. उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अंदर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रह हैं. कुशवाहा ने आगे कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है. शरद यादव को धकिया कर पार्टी को हथिया लिया गया है.

कुशवाहा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने तो यह बात कह दी थी कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद का कोई मतलब नहीं है, झुनझुना है. ललन सिंह ने यह बात कहकर कि ‘वह सिर्फ एमएलसी हैं’ उन्होंने इसे साबित कर दिया है. अब हर कोई देख रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है या क्या हुआ है. सभी कार्यकर्ता ठगे गए हैं.

यह भी पढ़ें-   “कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है”, राहुल गांधी के ‘मामूली ठग’ वाले बयान पर CM योगी का करारा जवाब

‘अपना इतिहास देखें नीतीश कुमार’

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें नीतीश ने कहा था कि कुशवाहा कई बार पार्टी के बाहर गए लेकिन हमने फिर भी उन्हें पार्टी में रखा. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को अपना इतिहास देखना चाहिए. जिस पार्टी को आज वह खुद का बता रहे हैं यह उनकी है क्या? समता पार्टी बनी थी. जॉर्ज साहब ने आशीर्वाद के रूप में नीतीश कुमार को यह पार्टी सौंपी थी. जेडीयू शरद यादव की पार्टी है. उन्हीं को धकिया के हटा दिया गया. आज इस पार्टी को कह रहे हैं कि उनकी पार्टी है. वहीं उन्होंने यहा भी बताया कि आजकल लोग यह भी कह रहे हैं कि इस बार के विधानसभा सत्र के बाद नीतीश कुमार की दोस्ती बीजेपी के साथ होने वाली है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest