Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kaushambi Triple Murder Case: तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव, दी 3 लाख की आर्थिक मदद

सपा नेता ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ इतना बड़ा हत्याकांड होने के बावजूद भाजपा का कोई बड़ा नेता परिवार से मिलने के लिए नहीं आया. कम से कम डिप्टी सीएम ही आ जाते, आखिर उनका क्षेत्र है.

फोटो-सोशल मीडिया

Kaushambi Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज पहुंचे और परिजनों सांत्वना देने के साथ ही पूरे घटना की जानकारी ली. उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ इतनी बड़ी वारदात के बावजूद भाजपा का कोई बड़ा नेता परिवार से मिलने के लिए नहीं आया. भाजपा अपने आपको मसीहा बताने का काम करती है लेकिन वह सिर्फ दिखावा करती है. इस मौके पर सपा नेता ने पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपए का चेक सौंपा.

बुधवार को पीड़ितों से मिलने पहुंचे सपा नेता ने मीडिया से बात की और कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की मैं निंदा करता हूं. उन्होंने योगी सरकार को फेल बताते हुए कहा,” प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. यहां कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो चुकी है और जंगलराज कायम है.”

सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हत्याकांड को लेकर कहा कि पिता, पुत्री और दामाद की हत्या हो जाती है. गर्भ में पलने वाले छह माह के शिशु की भी हत्या हो जाती है, जिसने अभी दुनिया देखी ही नहीं थी.

ये भी पढ़ें- Justin Trudeau: दिल्ली में ट्रुडो ने क्यों बनाई थी प्रेसिडेंशियल सुइट से दूरी, 5 दिन रुकने के बाद वापस लौटे थे कनाडा?

प्रदेश सरकार से की ये मांग

सपा नेता ने कहा कि यहां सिर्फ एक झोपड़ी है और इनका मकान तक नहीं है. आखिर हत्यारों ने किस वजह से हत्या कर दी, ये समझ नहीं आता. उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ितों को शस्त्र लाइसेंस के साथ ही उनके बच्चों को नौकरी मिले. साथ ही प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता भी दे.

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय छोड़कर प्रदेश स्तरीय उच्च कमेटी से जांच कराई जाए, जिससे असली कातिलों को सजा मिल सके. उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कहीं लड़कियों के दुपट्टे खींचे जा रहे तो कहीं उनकी हत्याएं हो रही हैं. पिछड़े, मुस्लिम और सर्वसमाज के लोगों की भी हत्याएं हो रही हैं. सरकार इस हत्याकांड के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital