Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के लोकायुक्त की टीम ने भिंड जिले के भजपुरा इलाके में पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा को 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.आरोपी पटवारी ने किसान से उसकी जमीन का नामांतरण करने के बदले में 50 हजार रुपए की मांग की थी. जैसे ही किसान ने शुक्रवार की सुबह पटवारी को रुपए दिए तभी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया.

जानकारी के मुताबिक पटवारी, अजय जयंत नाम के एक युवक से जमीन के नामांतरण के मामले में दबाव बनाकर पैसों की मांग कर रहा था.  पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त के सामने की थी. पीड़ित अजय जयंत ने कहा कि भजपुरा में उसके नाना ससुर का प्लॉट एक था, जिसका नामांतरण होना बाकी था लेकिन भजपुरा हल्का नंबर 22 पर पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा द्वारा अपना काम करने के स्थान पर पिछले डेढ़ महीने से  वह टालमटोली कर रहा था.

जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन पीड़ित ने जब उनसे अपनी माली हालत का हवाला दिया तो एक लाख 40 हज़ार रुपये में बात सेटल हो गई और आरोपी पटवारी ने पैसा तीन किस्तों में लेने की बात कही थी. पीड़ित ने बताया कि वह पहले 20 हजार पटवारी को दे चुका है. पटवारी की मांग से परेशान होकर पीड़ित अजय जयंत ने अपने मित्र की सलाह पर ग्वालियर लोकायुक्त से संपर्क किया और शुक्रवार सुबह दोबारा 50 हजार रुपये देने के दौरान आरोपी को ट्रैप कराने में  उसने मदद की. लोकायुक्त पुलिस सीधा पटवारी को लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंची जहां कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital